मनोरंजन

Avatar 2: बेटी नितारा संग दूसरी बार ‘अवतार 2’ देखने पहुंचे Akshay Kumar, वीडियो हुआ वायरल

Akshay Kumar:  जेम्स कैमरून (James Cameron) की मोस्ट अवेटेड फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर (Avatar The Way Of Water) 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस मूवी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे है. फिल्म रिलीज होते ही अक्षय कुमार अपनी 10 साल की बेटी नितारा के साथ ‘अवतार 2’ देखने के लिए थिएटर पहुंच गए. अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

-ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: दीपिका-शाहरुख ही नहीं, साउथ के स्टार्स ने भी बिखेरा जलवा, फैंस हुए दीवाने

अक्षय कुमार बेटी नितारा के साथ ‘अवतार 2’ देखने पहुंचे

बता दें कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अक्षय कुमार, अपनी बेटी नितारा का हाथ पकड़कर चल रहे हैं. इसी दौरान एक्टर अक्षय कुमार ब्लैक हुडी और जींस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान अक्षय बेटी नितारा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव दिख रहे हैं,  भीड़  में एक्टर घिरे हुए है. वहीं, कुछ लोग अपने स्मार्टफोन से अक्षय और नितारा का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में अक्षय को नितारा के साथ बिल्डिंग के अंदर एंट्री करते हुए देखा जा सकता है.

‘अवतार 2’ की तारीफ -अक्षय कुमार

इससे पहले भी अक्षय कुमार ‘अवतार 2’ देख चुके हैं और उन्होंन ट्वीट करते हुए फिल्म की जमकर तारीफ भी की थी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘पिछली रात ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ देखी और ओह बॉय !! शानदार शब्द है. मैं अभी भी मंत्रमुग्ध हूं.’ उन्होंने अपने ट्वीट में जेम्स कैमरून को टैग करते हुए लिखा, ‘आपके जीनियस क्राफ्ट @JimCameron के आगे झुकना चाहता हूं. लाइव ऑन’.

2022  में अक्षय कुमार की रिलीज हुईं 5 फिल्में

बता दें इस साल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 5 फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें ‘बच्चन पांडे’ (Bachchan Pandey), ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Samrat Prithviraj), ‘रक्षा बधन’ (Raksha Bandhan), ‘कठपुतली’ (Cuttputlli)  और ‘राम सेतु’ (Ram Setu) शामिल हैं, लेकिन सभी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं. अब अगले साल अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड 2’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्में रिलीज होंगी.

आने वाली अक्षय कुमार की नई फिल्में

अक्षय कुमार की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं. वह ‘बड़े मियां छोटे मियां’, सेल्फी’, ‘कैप्सूल गिल’, ‘ओएमजी 2’, ‘गोरखा’ जैसी फिल्मों में जल्द नजर आने वाले है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

13 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago