मनोरंजन

Ayesha Omar: समंदर किनारे बिकिनी में पोज देती नजर आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर, भड़के यूजर्स, बोले- धर्म को बदनाम मत करो

Ayesha Omar: पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री भी ग्लैमर से भरी हुई है. कई अभिनेत्रियां ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं, हालांकि अक्सर देखने में आता है कि उन्हें अपने लुक पर भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. अब हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर से शादी की अफवाहों को लेकर बीते दिनों लाइमलाइट में थीं. लेकिन, अब वह एक और वजह से चर्चा में हैं. अभिनेत्री ने अपनी कुछ लेटेस्ट लुक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह बिकिनी पहनकर समुद्र किनारे पोज दे रही हैं. लेकिन, आयशा का यह लुक यूजर्स को पसंद नही आया.

आयशा उमर बिकनी में पोज देती

आयशा उमर ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें पोस्ट की और एलन वॉट्स का कोट देते हुए कैप्शन में लिखा- “जीवन का अर्थ केवल जीवित रहना है. यह इतना सादा और इतना स्पष्ट और इतना सरल है. और फिर भी, हर कोई एक बड़ी घबराहट में इधर-उधर भागता है, जैसे कि खुद से परे कुछ हासिल करना जरूरी हो”. इन तस्वीरों में आयशा उमर बिकनी में समंदर किनारे खूबसूरत अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं. हालांकि पाकिस्तानी यूजर्स को उनका ये अंदाज सही नहीं लग रहा है.

ये भी पढ़ें- Jubin Nautiyal Health Update: सिर और पसली में आई थी चोट, जानिए अब कैसी है सिंगर जुबिन नौटियाल की तबीयत

 

आयशा उमर की तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- “कोई शर्म नहीं है इनको”.इसी तरह से दूसरे ने लिखा- ‘क्या आप मुस्लिम हो, कृप्या हमारा धर्म खराब न करें’ .एक अन्य ने लिखा- ‘इसने घटिया कपड़े पहने हैं तभी तो पूरी पिक नहीं दिखा रही’. हालांकि अभिनेत्री के कई फैन तारीफ भी करते दिखाई दिए. कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने लहंगे में तस्वीरें साझा की थीं और इस पर भी ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करते दिखाई दिए थे.

कौन हैं आएशा उमर

आयशा उमर पाकिस्तान की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच अनबन के बाद उनका नाम शोएब के साथ जोड़ा गया. हालांकि एक्ट्रेस ने इन सारी बातों को कोरी अफवाह बताया और कहा कि वह शोएब व सानिया की बहुत इज्जत करती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

6 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

20 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

44 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago