Aamir Khan Marriage Controversy: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बेहद खतरनाक और हिंसक मोड़ पर आ गया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे द्वारा आमिर खान को ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ बताए जाने के बाद अब इस मामले में अयोध्या के संत की एंट्री हो गई है.
तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने इस विवाद में कूदते हुए एक बेहद विवादित ऐलान कर दिया है. उन्होंने नितेश राणे के बयान का समर्थन करते हुए घोषणा की है कि जो कोई भी अभिनेता आमिर खान को मारेगा उसे वह अपनी तरफ से 5 करोड़ रुपये का इनाम देंगे.
परमहंस आचार्य ने आमिर खान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस उम्र में जब इंसान का भगवान का नाम लेने और मरने का समय होता है तब वह सिर्फ देश में ‘लव जिहाद’ का संदेश देने के लिए तीसरी शादी रचा रहे हैं.
इस पूरे बखेड़े की शुरुआत बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे के एक बयान से हुई थी. अहिल्यानगर में एक कार्यक्रम के दौरान राणे ने आमिर खान को निशाने पर लेते हुए कहा था, “जब देश की जानी-मानी हस्तियां अपनी पर्सनल लाइफ में ऐसे फैसले लेती हैं तो हिंदू समाज को इस बारे में सोचना चाहिए. क्या आमिर खान लव जिहाद के ‘ब्रांड एंबेसडर’ नहीं बन रहे हैं? जो हिंदू युवा उनकी फिल्में देखते हैं और उन्हें बड़ा स्टार बनाते हैं उन्हें अब ऐसे अभिनेताओं को बढ़ावा देने से पहले विचार करना चाहिए.”
आपको बता दें कि दक्षिणपंथी संगठन अक्सर लव जिहाद शब्द का इस्तेमाल उन मामलों के लिए करते हैं जहां उनका आरोप होता है कि मुस्लिम पुरुष सोची-समझी रणनीति के तहत गैर-मुस्लिम महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘सड़कछाप सोच है…’, आमिर खान के समर्थन में उतरा JDU विधायक, नितेश राणे को दिखाया आईना
बताते चलें कि इसी महीने 5 जुलाई को 61 वर्षीय आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने पाली हिल आवास पर एक बेहद निजी कार्यक्रम में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है. इससे पहले आमिर की पहली शादी रीना दत्ता और दूसरी शादी फिल्ममेकर किरण राव से हुई थी, जिनसे उनका तलाक हो चुका है. हालांकि नितेश राणे की टिप्पणी और परमहंस आचार्य के इस 5 करोड़ रुपये वाले खौफनाक और हिंसक ऐलान पर फिलहाल आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…
Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि मक्का की ओर बढ़ रहे…
IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…
16 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पंचमी के साथ स्कंद षष्ठी और बलराम जयंती…
16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…