मनोरंजन

Baaghi 4 का टीजर आउट, इस बार कहानी के ‘विलेन’ और ‘हीरो’ भी हैं टाइगर श्रॉफ

Baaghi 4 Teaser Out: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म Baaghi 4 का इंतजार लंबे समय से था. इसका टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में टाइगर एक बार फिर से रॉनी के रोल में वापसी कर रहे हैं, मगर इस बार उनका किरदार काफी उग्र होने जा रहा है. उनके किरदार में गुस्से और बदले की भावना देखने के लिए मिलेगी, जिससे यह पहले से भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है.

टीजर में काफी खून-खराबा

इसके टीजर में एक ऐसे आशिक की कहानी है, जो बदला लेने के लिए निकला है. उसका सामना होता है संजय दत्त के किरदार से, जो देखने में उनसे भी हिंसक और खूंखार लग रहा है. टीजर में काफी हिंसा और खून-खराबा दिख रहा है.

टीजर को मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर रिलीज किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, “बचने का कोई रास्ता नहीं. कोई रहम नहीं. खुद को संभालो, एक खूनी, हिंसक प्रेम कहानी शुरू होती है.”

फिल्म में दिखेंगी मिस यूनिवर्स हरनाज संधू

फिल्म में दो एक्ट्रेस भी हैं जो फरसे और चाकू चलाती दिख रही हैं. पहली हैं सोनम बाजवा, जो इस फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए दमदार रोल में दिखाई देंगी. उन्हें भी एक्शन सीन करते देखा जा रहा है. ये दिखाता है कि वे ग्लैमर के साथ ही मारधाड़ करने में भी माहिर हैं. ‘हाउसफुल-5’ के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ ये उनकी दूसरी फिल्म है.

‘बागी-4’ में इस बार साजिद नाडियाडवाला मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को लेकर आए हैं. फिल्म की वो दूसरी लीड एक्ट्रेस हैं, और वे इसमें बहुत ही खूंखार नजर आने वाली हैं. टीजर में उन्हें भी वायलेंस करते हुए देखा जा सकता है.

किलर लुक में दिख रहे संजय दत्त

सबसे चौंकाने वाला किरदार होगा संजय दत्त का, जो इस फिल्म में बहुत ही खतरनाक लगे हैं. एक ऐसा विलेन जो शांत और पागल दोनों हैं. उन्हें देखकर ‘एनिमल’ के बॉबी देओल की याद आ जाती है. कहा जा रहा है कि आपने उन्हें इस तरह के किरदार में पहले कभी नहीं देखा होगा. टीजर में उनकी परफॉर्मेंस भी रोंगटे खड़े कर देने वाली दिख रही है.

इसकी स्टोरी और स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला ने लिखा है. ए. हर्ष इसके निर्देशक हैं. ‘बागी 4’ जबरदस्त एक्शन, धमाकेदार ड्रामा और अराजकता से भरी फिल्म होगी. ‘बागी 4’ आने वाली 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़े: ‘Mahavatar Narsimha’ ने तोड़ा The Lion King का रिकॉर्ड, बनी भारत की नंबर 1 एनिमेटेड फिल्म, थिएटर में मचाया तहलका

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

17 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

18 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

1 hour ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

1 hour ago