बिजनेस

अदाणी डिफेंस और प्राइम एयरो मिलकर इंडैमर टेक्निक्स में खरीदेंगे 100% हिस्सेदारी

अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ADSTL) ने सोमवार को प्राइम एयरो के साथ साझेदारी में इंडैमर टेक्निक्स प्राइवेट लिमिटेड (ITPL) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए. इंडैमर टेक्निक्स भारत की अग्रणी निजी क्षेत्र की रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO) कंपनियों में से एक है.

यह अधिग्रहण अदाणी डिफेंस के उद्यम, होराइजन एयरो सॉल्यूशंस लिमिटेड के माध्यम से हुआ. होराइजन, ADSTL और इंडैमर टेक्निक्स के निदेशक प्रजय पटेल के स्वामित्व वाली कंपनी प्राइम एयरो के बीच 50-50 की साझेदारी है.

नागपुर में MIHAN विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में रणनीतिक रूप से स्थित, ITPL ने 30 एकड़ ज़मीन पर एक अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड सुविधा स्थापित की है. इस सुविधा में 10 हैंगरों में 15 विमान बे रखने की क्षमता है.

हम एविएशन सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं

अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, “भारतीय विमानन उद्योग ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है और यात्री यातायात के मामले में तीसरा सबसे बड़ा उद्योग बन गया है. आने वाले वर्षों में भारतीय विमानन कंपनियां 1,500 से ज़्यादा विमानों को शामिल करने की तैयारी में हैं और हम विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) में एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “यह अधिग्रहण भारत को एक प्रमुख वैश्विक MRO गंतव्य के रूप में स्थापित करने की हमारी दिशा में अगला कदम है. यह एक एकीकृत एविएशन सर्विस इकोसिस्टम के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी पुष्ट करता है जो भारत के विमानन बुनियादी ढांचे को मज़बूत करेगा.”

हम भविष्य को आकार देने में भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं

आईटीपीएल को डीजीसीए, एफएए (यूएसए) और अन्य वैश्विक नागरिक उड्डयन नियामकों द्वारा अप्रुव किया गया है. कंपनी प्रमुख भारतीय और वैश्विक ग्राहकों को लीज़ रिटर्न चेक, भारी सी-चेक, संरचनात्मक मरम्मत और विमान पेंटिंग सहित एमआरओ सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करती है.

जीत अदाणी ने कहा, “हमारा लक्ष्य एक ऐसा सिंगल प्वाइंट एविएशन सर्विस प्लेटफ़ॉर्म तैयार करना है जो विश्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों और ग्राहक संतुष्टि पर आधारित हो. जैसा कि हमने पहले कहा है, हम भारत के आकाश के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

अदाणी समूह के विज़न को पूरा करने में एक और मील का पत्थर

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी ने कहा, “यह अधिग्रहण, वाणिज्यिक और रक्षा विमानन क्षेत्रों, दोनों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक पूर्ण-स्पेक्ट्रम एमआरओ सेवा प्रदान करने के अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के विज़न को पूरा करने में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.”

उन्होंने आगे कहा, “एयर वर्क्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने के बाद, यह अधिग्रहण एमआरओ क्षेत्र में हमारी क्षमताओं और उपस्थिति को और मज़बूत करता है और देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी एमआरओ कंपनी के रूप में हमारी स्थिति को और मज़बूत करता है. देश के केंद्र में नागपुर का रणनीतिक स्थान, हमारे ऑल इंडिया स्तर पर उपस्थिति को मज़बूत करके और हमें अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए पर्याप्त क्षमता प्रदान करके हमारे संचालन में अत्यधिक मूल्य जोड़ता है.”

इंडामेर टेक्निक्स और प्राइम एयरो के निदेशक, प्रजय पटेल ने कहा, “इंडामेर टेक्निक्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के साथ साझेदारी करके हमें बेहद खुशी हो रही है. यह सहयोग गहन इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को मजबूत बुनियादी ढांचे और विकास पूंजी के साथ जोड़ता है.”

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस अदाणी समूह का एक अंग है, जो अत्याधुनिक रक्षा उत्पादों के डिज़ाइन, विकास और निर्माण में अग्रणी है. इसने निर्यात-उन्मुख मानसिकता, सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों के साथ स्टार्टअप्स और एमएसएमई का एक इकोसिस्टम स्थापित किया है.

कंपनी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन लोगों की हम सेवा करते हैं, वे समय से पहले पहुंचें और किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए तैयार रहें. हम अपने हर काम में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.


ये भी पढ़ें: भारत में 144  वंदे भारत ट्रेनों का हो रहा संचालन, 2024-25 में लगभग 3 करोड़ लोगों ने किया इस्तेमाल: अश्विनी वैष्णव


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

4 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

4 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

5 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

6 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

6 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

6 hours ago