Baby John First Look
Baby John First Look: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन धमाकेदार फिल्म ‘बेबी जॉन’ के साथ काफी समय बाद स्क्रीन पर नजर आएंगे. आपको बता दें ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली के सहयोग से बनी वरुण धवन की धमाकेदार एक्शन फिल्म ‘बेबी जॉन’ का फर्स्ट लुक वीडियो आ गया है. करीब 60 सेकेंड के इस वीडियो में वरुण धवन का अवतार और अंदाज देख आपके भी रोंगटे खड़े होने वाले हैं. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आने वाली हैं.
वरुण धवन लंबे समय बाद ‘बेबी जॉन’ में दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले है. फर्स्ट लुक वीडियो में उनका अंदाज खतरनाक और खूंखार है. पहले इस फिल्म का टाइटल कंफर्म नहीं था और इसे VD18 के नाम से प्रमोट किया जा रहा था. पिछले दिनों शूटिंग करते हुए वरुण के पैरों में चोट भी आ गई थी.
एटली की पत्नी प्रिया एटली ने इंस्टाग्राम पर ‘बेबी जॉन’ के नाम की घोषणा करते हुए यह वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘2024 की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर BabyJohn, जिसमें VarunDhawan, KeerthySuresh और WamiqaGabbi हैं. यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!’
कुछ मिनटों के टीजर में वरुण धवन खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं. वरुण धवन का ऐसा लुक पहली बार किसी फिल्म में देखने को मिला. इस फिल्म के टीजर को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म के टीजर में बेहतरीन सिनेमेटिक व्यू देखने को मिला. इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म को मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म के बारे में पिंकविला से बात करते हुए वरुण ने कहा ये मास एंटरटेनर फिल्म होगी.
‘बेबी जॉन’ को जहां एटली प्रजेंट कर रहे हैं, वहीं इसके डायरेक्टर ए. कालीस्वरन हैं. मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे भी इस फिल्म को प्रजेंट कर रहे हैं. यह फिल्म जियो स्टूडियोज, एटली के ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है.
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…