दुनिया

“न नहाता है न ब्रश करता है…” पति की बुरी आदतों से परेशान होकर महिला ने लिया तलाक! फैसला सुनाते हुए जज ने कही ये बात

वैसे तो हर किसी में कोई न कोई बुरी आदत तो होती ही है, लेकिन किसी की कोई बुरी आदत उसकी जिंदगी में अगर भूचाल ला दे तो इसे क्या कहा जाए? हालांकि अगर ऐसा होता है तो फिर सम्बंधित शख्स को अपनी आदत में सुधार करना चाहिए. फिलहाल एक चौंका देने वाला मामला तुर्की देश से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर न नहाने और ब्रश न करने जैसी बुरी आदतों की शिकायत की है और तलाक की मांग की है. हालांकि हमारी जिंदगी में शादी जैसे रिश्ते काफी पवित्र और अटूट माने जाते हैं लेकिन इस घटना के कारण सामने आए तलाक के मामले से लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह के कॉमेंट किए जा रहे हैं. कोई इसे गम्भीर मामला बता रहा है तो कोई इस पर ठहाके लगा रहा है. तो कोई युवक को अपनी आदतें बदल देने की सलाह दे रहा है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पति के गंदे रहने की आदतों की वजह से महिला इतनी दुखी हो गई है कि उसने तलाक की मांग कर दी है. महिला ने ये भी कहा है कि उसने पति को इस बारे में काफी समझाया लेकिन पति की आदतें इतनी खराब हो चुकी हैं कि वह कुछ भी समझने की कोशिश नहीं कर रहा है. इसी के साथ ही महिला ने ये भी कहा है कि, उसकी बुरी आदतों से परेशान होकर ही उससे तलाश चाहती हूं. इसी के साथ ही तलाक के मामले में महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, उसका पति काफी गंदे तरीके से रहता था.

ये भी पढ़ें-कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 की मौत

महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसका पति न तो ब्रश करता था और न ही नहाता था. यहां तक कि उसका पति सप्ताह में केवल दो बार ही मुंह धोता है वो भी बहुत कहने पर. पति की इन्हीं बुरी आदतों को लेकर महिला तलाक की अर्जी लेकर कोर्ट पहुंच गई और पति की बुरी आदतों का खुलासा किया है. इस मामले में महिला के वकील ने अदालत में गवाह भी पेश किए. तो वहीं गवाहों को सुनने के बाद अदालत ने तलाक को मंजूरी दे दी है. यही नहीं अदालत ने साफ-सफाई से संबंधित कमियों की वजह से महिला को हुई परेशानी के लिए मुआवजे का भुगतान करने के लिए भी आदेश दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

2 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

9 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

53 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago