खेल

IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट में छाए जसप्रीत बुमराह, हार के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने की तारीफ

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने पहली जीत दर्ज कर ली है. विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच की चौथी पारी में 399 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 292 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 106 रन से जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ भारत ने इस सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते नजर आए. वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी चैंपियन गेंदबाज की खूब सराहना की. जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट झटके. आइए जानते हैं बुमराह की गेंदबाजी को लेकर दोनों टीमों के कप्तान ने क्या कहा.

बुमराह को अभी लंबा सफर तय करना है- रोहित शर्मा

विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने वाले जसप्रीत बुमराह शुरुआत से ही लय में नजर आए. उनकी गेंदबाजी इंग्लिश बल्लेबाज के समझ से परे थी. जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में जहां 6 विकेट झटके. वहीं दूसरे पारी में उन्होंने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. बुमराह के प्रदर्शन पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि विशाखापट्टनम की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने जिस तरह की गेंदबाजी की, वह बेहतरीन रही. वह अपने खेल को बेहतर समझते हैं. उन्हें अपने करियर में और भी लंबा सफर तय करना है.

स्टोक्स ने की बुमराह की तारीफ

जसप्रीत बुमरहा की गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ को करारा जवाब दे पाने में सफल हुआ. मैच गंवाने के बाद इंग्लैंड टीम के बेन स्टोक्स भी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए दिखे. बुमराह की गेंदबाजी को लेकर बेन स्टोक्स ने कहा कि वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए कमाल का खेल दिखाया है. बुमराह के बाद स्टोक्स ने इंग्लैंड टीम के अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जेम्स एंडरसन भी बेहतरीन गेंदबाज हैं.

एक-एक से बराबर हुई सीरीज

हैदराबाद में भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए 106 रनों से शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. दूसरे टेस्ट मैच में ओपनर यशस्वी जायसवाल (209) ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था. वहीं दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (104) ने 13 पारियों के बाद पहला शतक लगाया. वहीं गिल का तीसरे नंबर पर पहला शतक है. अब सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में 15-19 फरवरी के बीच खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें-

IND vs END: विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया की 106 रनों से जीत, 1-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज

IND vs ENG 2nd Test Match Day 4: विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 106 रन से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

2 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

3 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

10 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

19 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

20 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

27 minutes ago