Mahashivratri 2025
Mahashivratri 2025: हिंदु धर्म में हर त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है फिर चाहे वो होली हो, दिवाली हो या फिर महाशिवरात्रि जैसा पवित्र अवसर. ऐसे में आज यानी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व दुनियाभर में मनाया जा रहा है जो भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की याद में मनाया जाता है. इस दिन शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व होता है. इसी दिन को लेकर देशभर में शिव भक्तों का उल्लास और श्रद्धा देखने को मिलती है. इस दिन के मौके पर आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की दुनिया तक ऐसे कई सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर भगवान शिव का किरदार निभाया और हमेशा के लिए अमर हो गए. आज भी लोग उनको भोलेनाथ के किरदार से पहचानते हैं.
2023 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ में उन्होंने शिवदूत का किरदार निभाया था, जो एक दम भगवान शिव के जैसे ही दिखते हैं. इस फिल्म में उन्होंने भगवान शिव के संदेश को समाज तक पहुंचाने का काम किया था. इसके अलावा अक्षय अब एक और बड़ी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भगवान शिव का किरदार निभाने जा रहे हैं, जो एक तेलुगु फिल्म है. उन्होंने फिल्म से एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें वो हाथ में त्रिशूल थामें तांडव करते नजर आ रहे हैं. अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
अरुण गोविल को टीवी शो ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार के लिए बहुत पहचान मिली थी. लेकिन शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि अरुण गोविल ने भगवान शिव का किरदार भी निभाया था. उन्होंने टीवी शो ‘शिव महिमा’ में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा था.
तरूण खन्ना ने कई धार्मिक टीवी शोज में भगवान शिव का किरदार निभाया है. उन्होंने ‘राधाकृष्ण’, ‘वीर हनुमान’ और कई धारावाहिकों में शिव की भूमिका अदा की है. तरूण खन्ना की दमदार आवाज और प्रभावशाली व्यक्तित्व ने उनके शिव के किरदार को और भी आकर्षक बना दिया. उन्होंने कई सालों तक भगवान शिव का किरदार निभाकर खुद को इस भूमिका के लिए एक बेहतरीन अभिनेता साबित किया.
यह भी पढ़ें: 37 साल बाद बॉलीवुड स्टार गोविंदा क्या देंगे तलाक..? सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
सौरभ राज जैन को आज भी लोग भगवान श्री कृष्ण के रूप में याद करते हैं. उन्होंने ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था. लेकिन इसके अलावा उन्होंने ‘महाकाली- अंत ही आरंभ है’ में भी भगवान शिव का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को बहुत भाया था. उनके अभिनय को लोग आज भी याद करते हैं.
टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना को बहुत ही प्यार और प्रशंसा मिली. उनका अभिनय ऐसा था कि दर्शक बस उन्हें भगवान शिव के रूप में ही देखने लगे. इस शो के जरिए मोहित रैना ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली. उनके अभिनय के साथ-साथ इस शो ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे. इस शो के बाद मोहित रैना को स्टारडम मिला और उन्होंने फिल्मों और सीरीज में भी अपनी जगह बनाई.
-भारत एक्सप्रेस
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…