Bharat Express DD Free Dish

37 साल बाद बॉलीवुड स्टार गोविंदा क्या देंगे तलाक..? सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं. 37 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद दोनों के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Govinda wife Sunita Ahuja

हमेशा किसी न किसी चर्चा में बने रहे गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गये हैं. अब खबर यह भी आ रही है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर दावा किया जा रहा है कि वह 37 साल की शादी को तोड़ सकते हैं और इसकी वजह गोविंदा का किसी से एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है और उनका तलाक फाइनल स्टेज पर है.

गोविंदा ने नहीं दिया जवाब

हालांकि ऐसी अफवाहों पर अभी तक गोविंदा और उनके परिवार का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. बता दें गोविंदा संग सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी. उस वक्त सुनीता सिर्फ 18 साल की थी. सुनीता और गोविंदा के दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं.

सुनीता ने हिंदी शो में बताया कि अब वो गोविंदा के साथ नहीं रहती हैं. सुनीता ने बताया कि वो ज्यातर अपने बच्चों के फ्लैट पर रहती हैं. जो गोविंदा के फ्लैट के सामने हैं. साथ ही उन्होने यह भी कहा कि वो गोविंदा के साथ बहुत कम रहती हैं.

गिरगिट की तरह रंग बदलते है लोग

इसके अलावा सुनीता ने कहा था की लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं. इस लिए कभी भी किसी भी आदमी पर भरोसा मत करो. सुनिता ने बताया कि उनकी और गोविंदा कि शादी को 37 साल हो गये लेकिन पहले उनके पति कहां जाते थे यह बात उनको पता रहता था लेकिन अब उनको इस बात की कोई जानकारी नही रहती हैं. आगे उन्होने कहा कि 60 बाद लोग सठिया जाते हैं. लेकिन मैंने गोविंदा को बोला कि 60 के हो गए हो सठियाना मत.

क्या 37 साल बाद होगा तलाक

गोविंदा और सुनीता आहूजा की डिवोर्स की इन सभी खबरों ने उनके फैंस को शॉक्ड कर दिया है. एक रेडिट के पोस्ट के बाद ये हड़कंप मचा. जहां ये दावा किया गया कि गोविंदा और सुनीता आहूजा 37 साल बाद तलाक ले रहे हैं.

गोविंदा और सुनीता आहूजा की डिवोर्स की इन सभी खबरों ने उनके फैंस को शॉक्ड कर दिया है. एक रेडिट के पोस्ट के बाद ये हड़कंप मचा. जहां ये दावा किया गया कि गोविंदा और सुनीता आहूजा 37 साल बाद तलाक ले रहे हैं.


ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने अपने बर्थडे पर पहनी असली, ‘डायमंड से जड़ी ड्रेस’, इस गाने पर ओरी संग झूमीं एक्ट्रेस


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read