दुनिया

50 लाख डॉलर में बन पाएंगे अमेरिकी नागरिक, डोनाल्ड ट्रंप जल्द लागू करने जा रहे गोल्ड कार्ड योजना

American Gold Card: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी अब दूबई के येलो कार्ड जैसी योजना लागू करने वाले हैं. दूनिया भर के अमीर अप्रवासी गोल्ड कार्ड के जरिए से अमेरिकी नागरिकता प्राप्त कर सकेंगे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सिस्टम के जरिए नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की योजना बना रहे हैं. यह गोल्ड कार्ड 50 लाख डॉलर में खरीदा जा सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ये गोल्ड कार्ड विदेशियों को ग्रीन-कार्ड जैसे निवास का दर्जा और अमेरिकी नागरिकता प्रदान करेंगे. साथ ही यह भी भविष्यवाणी की कि ऐसे 10 लाख कार्ड बेचे जाएंगे.

राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, इस पहल से देश के कर्जों का का जल्द भुगतान किया जा सकता है. उन्होंने मीडिया से कहा कि वे ईबी-5 (EB-5) अप्रवासी निवेशक वीजा कार्यक्रम को गोल्ड कार्ड से बदल देंगे, जो अमीर विदेशी निवेशकों को अमेरिकी नौकरियों का सृजन या संरक्षण करने की अनुमति देता है, ताकि वे स्थायी निवासी बन सकें. ईबी-5 कार्यक्रम अमेरिकी बिजनेस में निवेश करने का वादा करने वाले विदेशियों को ग्रीन कार्ड प्रदान करता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम एक गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं…हम उस कार्ड की कीमत लगभग $5 मिलियन रखने जा रहे हैं. इससे आपको ग्रीन कार्ड विशेषाधिकार मिलेंगे और साथ ही यह (अमेरिकी) नागरिकता हासिल करने का रास्ता भी बनेगा. अमीर लोग इस कार्ड को खरीदकर हमारे देश में आएंगे. इस योजना के बारे में अधिक जानकारी दो सप्ताह में सामने आएगी.”

क्या है ईबी-5 अप्रवासी निवेशक कार्यक्रम

यू.एस.सी.आई.एस. वेबसाइट के अनुसार, यू.एस. नागरिकता और इमिग्रेशन सेवाओं द्वारा प्रशासित ईबी-5 अप्रवासी निवेशक कार्यक्रम, 1990 में कांग्रेस द्वारा विदेशी निवेशकों द्वारा रोजगार सृजन और पूंजी निवेश के माध्यम से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया था.

अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया को बताया, “ईबी-5 कार्यक्रम पूरी तरह से बकवास, दिखावटी और धोखाधड़ी से भरा हुआ था और यह कम कीमत पर ग्रीन कार्ड प्राप्त करने का एक तरीका था. इसलिए राष्ट्रपति ने कहा कि इस तरह के हास्यास्पद ईबी-5 कार्यक्रम के बजाय हम ईबी-5 कार्यक्रम को समाप्त करने जा रहे हैं. हम इसे ट्रंप गोल्ड कार्ड से बदलने जा रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

2 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

4 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

7 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

10 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

25 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

39 minutes ago