यूटिलिटी

होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, सरकार बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता, जानें किसे मिलेगा लाभ

DA Hike 2025: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ये होली और भी खास बन सकती है. खबरों की माने तो होली 2025 से पहले उन्हें खुशखबरी मिलने वाली है. इस साल होली 14 मार्च को पड़ रही है और माना जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है. महंगाई से राहत दिलाने के लिए DA में यह बढ़ोतरी की जा रही है जिससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में अच्छा खासा इजाफा होने की उम्मीद है. राज्य सरकार के कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी के लिए लंबे समय से इंतजार था जिसे लेकर अभ ऐलान किया गया है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता? ‘

महंगाई भत्ते में 12 फीसदी का इजाफा

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 5वें वेतन आयोग के अपरिवर्तित वेतनमान के तहत 12 फीसदी की वृद्धि की, जो एक जुलाई, 2024 से प्रभावी है. सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार, डीए को 443 प्रतिशत से संशोधित कर 455 प्रतिशत किया गया है. इसका भुगतान फरवरी, 2025 के वेतन के साथ नकद में किया जाएगा, जिसमें एक जुलाई 2024 से 31 जनवरी, 2025 तक का बकाया भी शामिल है.

जानिए कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है. पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से प्रभावी होती है. यानी 2025 की पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी और इसकी आधिकारिक घोषणा मार्च 2025 में की जा सकती है. हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: अगर अभी तक नहीं बना है आपका Birth Certificate तो इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, यहां जानें पूरा प्रोसेस

कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

राज्य वित्त विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि डीए बढ़ोतरी से लगभग 17 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है. आदेश में कहा गया है कि संशोधित महंगाई भत्ते पर होने वाले खर्च को सरकारी कर्मचारियों के लिए संबंधित वेतन और भत्ते के मद में आवंटित बजटीय प्रावधानों से पूरा किया जाएगा. अनुदान प्राप्त संस्थाओं और जिला परिषद कर्मचारियों के लिए व्यय को उनकी वित्तीय सहायता के लिए निर्दिष्ट उप-शीर्षों के अंतर्गत दर्ज किया जाएगा.

कितना बढ़ सकता है कर्मचारियों का DA?

कर्मचारी संगठनों के मुताबिक, सरकार मार्च 2025 में होली के आसपास केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए वृद्धि 2025) में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है. इसका मतलब है कि प्रवेश स्तर के केंद्र सरकार के कर्मचारी, जिनका मूल वेतन लगभग 18,000 रुपए प्रति माह है, का वेतन 1 जनवरी 2025 से 540-720 रुपए प्रति माह बढ़ सकता है.

Akansha

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

4 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

10 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

27 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

29 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

41 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

55 minutes ago