New Year Party Songs: नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और हर तरफ बस एक ही शोर है- ‘पार्टी कहां है?’ नए साल के जश्न में आप चाहे कितना भी अच्छा खाना रख लें या कितनी भी शानदार सजावट कर लें, लेकिन जब तक DJ धमाकेदार गाने न बजाए, मजा फीका ही रहता है. आजकल भले ही लोग अंग्रेजी गानों पर झूमते हों, लेकिन सच तो यह है कि जब तक बॉलीवुड का तड़का न लगे, देसी पैर नहीं थिरकते.
अगर आप भी इस उलझन में हैं कि अपनी न्यू ईयर पार्टी की प्लेलिस्ट में कौन से गाने रखें, तो फिक्र छोड़िए. हमने आपके लिए कुछ ऐसे सुपरहिट गानों की लिस्ट तैयार की है, जो आपकी महफिल में जान फूंक देंगे.
सोनू निगम का 1999 वाला वो दौर याद है? अब उसी जादुई गाने को वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नए अवतार में पेश किया गया है. पुराने गाने की रूह और नए म्यूजिक की बीट्स का ये कॉम्बिनेशन ऐसा है कि कोई भी कुर्सी पर बैठा नहीं रह पाएगा. वरुण और जान्हवी की एनर्जी देखकर आपका भी मन नाचने को करेगा.
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह जब बॉलीवुड के साथ हाथ मिलाते हैं, तो धमाका होना तय है. फिल्म ‘स्त्री 2’ का यह गाना इस वक्त हर शादी और पार्टी की पहली पसंद बना हुआ है. सचिन-जिगर का संगीत और पवन सिंह की आवाज का जादू ऐसा है कि ये गाना आपकी पार्टी में ‘देसी स्वैग’ भर देगा.
अगर आप अपनी पार्टी में थोड़ा ‘ग्लैमर’ और ‘हुस्न’ का तड़का लगाना चाहते हैं, तो तमन्ना भाटिया का यह गाना ‘आज की रात’ बेस्ट है. इस गाने की बीट्स बहुत ही कैची (Catchy) हैं. मधुबंती बागची की आवाज में जो नशा है, वो पार्टी का माहौल बनाने के लिए काफी है. यकीन मानिए, इस गाने पर डांस फ्लोर पर पैर रखने की जगह नहीं बचेगी.
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का वो ‘झुमका’ वाला स्टेप तो सबको याद ही होगा. प्रीतम का म्यूजिक और अरिजीत सिंह की आवाज ने इस पुराने क्लासिक को नया जीवन दे दिया है. यह गाना ग्रुप डांस के लिए एकदम परफेक्ट है और पार्टी में एक अलग ही लेवल की वाइब क्रिएट करता है.
ये भी पढ़ें- विलेन, बाप और कॉमेडियन हर रोल में फूंकी जान, कमाठीपुरा की तंग गलियों से बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ बनने तक का सफर
अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘FA9LA’ इस वक्त इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. अगर आप अपनी लिस्ट में कुछ नया और ट्रेंडी जोड़ना चाहते हैं, तो यह गाना आपकी पहली पसंद होना चाहिए. इसकी मॉडर्न बीट्स युवाओं को बहुत पसंद आ रही हैं.
न्यू ईयर पार्टी हो और शाहरुख खान का ‘लुंगी डांस’ न बजे, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है. हनी सिंह का यह गाना आज भी उतना ही फ्रेश और एनर्जेटिक लगता है जितना सालों पहले लगता था. थलाइवा को याद करते हुए जब सब एक साथ लुंगी डांस वाले स्टेप करेंगे, तो पार्टी का मजा दोगुना हो जाएगा.
पार्टी चाहे रात के 9 बजे शुरू हो या 12 बजे के बाद, बादशाह का ये गाना ‘एंथम’ बन चुका है. इसके बिना कोई भी जश्न पूरा नहीं होता. इसके बोल हर उस शख्स के लिए हैं जो पूरी रात नाचने का इरादा रखता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…
IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए…
Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण…
PM modi news: पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं से बातचीत में…
Ahmedabad doctor fee: अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर नंदलाल मनसेटा मरीज की मासिक कमाई के…
UP News: गाजीपुर में ANTF टीम ने चेकिंग के दौरान 2 करोड़ 5 लाख की…