मनोरंजन

‘भाभी जी घर पर हैं’ शो फेम राइटर मनोज संतोषी नहीं रहे, 49 साल की उम्र में निधन, डॉक्टरों ने क्या बताई मौत की वजह?

Manoj Santoshi Passes Away: पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं’ फेम राइटर मनोज संतोषी (Manoj Santoshi Died) का 24 मार्च को निधन हो गया. वे लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे. 49 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. मनोज संतोषी पिछले कुछ समय से लिवर संबंधी समस्या से ग्रसित थे और उनका इलाज हैदराबाद के एक अस्पताल में चल रहा था. जानकारी है कि उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था लेकिन कई दिक्कतों से जूझने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया और उनकी मृत्यु हो गई.

जानकारी के अनुसार मनोज का निधन आज सुबह उनके घर अलीगढ़ में हुआ था. उनके आखिरी पलों में उनके परिवार के सदस्य उनके साथ थे.’ हालांकि, उनके अंतिम संस्कार की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं और न ही अभी तक राइटर के निधन की खबर को न तो प्रोडक्शन हाउस और न ही ‘भाभीजी घर पर हैं’ के एक्टर्स ने शेयर किया है.

कई मशहूर टीवी शो लिखे

मनोज संतोषी केवल ‘भाभी जी घर पर हैं’ के ही नहीं, बल्कि कई अन्य हिट कॉमेडी शोज के भी लेखक थे. उन्होंने ‘हप्पू की उलटन पलटन’, ‘जीजा जी छत पर हैं’, ‘मैडम मे आई कम इन’, और ‘FIR’ जैसे चर्चित टीवी धारावाहिकों के लिए भी लेखन किया था. उनकी लेखनी के कारण ये शो दर्शकों के बीच बेहद मशहूर रहे.

मनोज संतोषी के जाने से हास्य लेखन की दुनिया को एक गहरा आघात लगा है. उनके द्वारा लिखे गए संवाद और पटकथाएं दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी. उनके निधन से टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और कई कलाकारों तथा प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

– भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

1 hour ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

1 hour ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

4 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

4 hours ago