Manoj Santoshi Passes Away: पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं’ फेम राइटर मनोज संतोषी (Manoj Santoshi Died) का 24 मार्च को निधन हो गया. वे लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे. 49 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. मनोज संतोषी पिछले कुछ समय से लिवर संबंधी समस्या से ग्रसित थे और उनका इलाज हैदराबाद के एक अस्पताल में चल रहा था. जानकारी है कि उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था लेकिन कई दिक्कतों से जूझने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया और उनकी मृत्यु हो गई.
जानकारी के अनुसार मनोज का निधन आज सुबह उनके घर अलीगढ़ में हुआ था. उनके आखिरी पलों में उनके परिवार के सदस्य उनके साथ थे.’ हालांकि, उनके अंतिम संस्कार की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं और न ही अभी तक राइटर के निधन की खबर को न तो प्रोडक्शन हाउस और न ही ‘भाभीजी घर पर हैं’ के एक्टर्स ने शेयर किया है.
कई मशहूर टीवी शो लिखे
मनोज संतोषी केवल ‘भाभी जी घर पर हैं’ के ही नहीं, बल्कि कई अन्य हिट कॉमेडी शोज के भी लेखक थे. उन्होंने ‘हप्पू की उलटन पलटन’, ‘जीजा जी छत पर हैं’, ‘मैडम मे आई कम इन’, और ‘FIR’ जैसे चर्चित टीवी धारावाहिकों के लिए भी लेखन किया था. उनकी लेखनी के कारण ये शो दर्शकों के बीच बेहद मशहूर रहे.
View this post on Instagram
मनोज संतोषी के जाने से हास्य लेखन की दुनिया को एक गहरा आघात लगा है. उनके द्वारा लिखे गए संवाद और पटकथाएं दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी. उनके निधन से टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और कई कलाकारों तथा प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

