मनोरंजन

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के पार्थिव शरीर का बनारस के मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Akanksha Dubey: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के शव के पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम बनारस के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे. हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के करीबी वेलविशर बनकर शामिल हुए थे.

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया है कि समर सिंह और आकांक्षा (Akanksha Dubey) के बीच बीते 21 मार्च को विवाद हुआ था. इस दौरान समर और उनके भाई संदीप सिंह ने आकांक्षा को धमकी दी थी और उसे टॉर्चर कर रहे थे. उसी दोनों ने मेरी बेटी की हत्या की है. इतना ही नहीं आकांक्षा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि समर सिंह (Samar Singh) एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड थे. समर और उनके भाई काम कराकर पैसे भी नहीं देते थे.

इस संबंध में उन्होंने सारनाथ थाने में केस भी दर्ज कराया है. एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया है कि “मेरी आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने के लिए वाराणसी आई थी. जो सारनाथ के सोमेंद्र होटेल के कमरा नंबर 105 में रुकी थी. मेरी लड़की को समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह लगभग तीन साल से टॉर्चर व परेशान करते थे. इन्हीं लोगों की प्रताड़ना से मेरी लड़की ने अपनी जान गवा दी.”

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे के मोबाइल से खुलेगा राज? खंगाली जा रही कॉल डिटेल्स, समर सिंह को भी ढूंढ रही पुलिस

भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सारनाथ पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर, बिहार और लखनऊ सहित अन्य जिलों में समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है. क्राइम ब्रांच की टीम सर्विलांस की भी मदद लेने साथ संभावित ठिकानों पर तलाशी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

13 seconds ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

13 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

15 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

26 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

38 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

48 minutes ago