Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के पार्थिव शरीर का बनारस के मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सारनाथ पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आजमगढ़, बिहार और लखनऊ सहित अन्य जिलों में समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Akanksha Dubey

सिंगर समर सिंह और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे

Edited by Nitish Pandey

Akanksha Dubey: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के शव के पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम बनारस के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे. हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के करीबी वेलविशर बनकर शामिल हुए थे.

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया है कि समर सिंह और आकांक्षा (Akanksha Dubey) के बीच बीते 21 मार्च को विवाद हुआ था. इस दौरान समर और उनके भाई संदीप सिंह ने आकांक्षा को धमकी दी थी और उसे टॉर्चर कर रहे थे. उसी दोनों ने मेरी बेटी की हत्या की है. इतना ही नहीं आकांक्षा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि समर सिंह (Samar Singh) एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड थे. समर और उनके भाई काम कराकर पैसे भी नहीं देते थे.

इस संबंध में उन्होंने सारनाथ थाने में केस भी दर्ज कराया है. एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया है कि “मेरी आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने के लिए वाराणसी आई थी. जो सारनाथ के सोमेंद्र होटेल के कमरा नंबर 105 में रुकी थी. मेरी लड़की को समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह लगभग तीन साल से टॉर्चर व परेशान करते थे. इन्हीं लोगों की प्रताड़ना से मेरी लड़की ने अपनी जान गवा दी.”

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे के मोबाइल से खुलेगा राज? खंगाली जा रही कॉल डिटेल्स, समर सिंह को भी ढूंढ रही पुलिस

भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सारनाथ पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर, बिहार और लखनऊ सहित अन्य जिलों में समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है. क्राइम ब्रांच की टीम सर्विलांस की भी मदद लेने साथ संभावित ठिकानों पर तलाशी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital