मनोरंजन

MMS Leak की खबर पर बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह- वो चाहते हैं मैं दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं?

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के बीच उनके कथित एमएमएस (MSS) के लीक होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. एमएमएस लीक की अफवाह ने एक्ट्रेस को काफी अपसेट कर दिया है. एक्ट्रेस ने कहा कि यहां लोग काम के लिए लगातार स्ट्रगल कर रहा है और ऐसे में इस तरह की खबरें काफी परेशान कर देती हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित एमएमएस को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें अक्षरा सिंह हैं और वो अपने प्रेमी के साथ क्लोज मोमेंट में हैं. इन रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह इन खबरों को पढ़कर काफी परेशान हैं. अक्षरा ने कहा, “बस,बहुत हो गया, मेरा तो काम करने के शुरुआती दिनों से ही स्ट्रगल रहा है. पहले भी इस तरह की खबरें आती थीं लेकिन तब मैं इसे इग्नोर कर देती थी कि कौन कानूनी पचड़ों में पड़े.”

आगे एक्ट्रेस ने कहा, “लेकिन, सहने की एक सीमा होती है और बर्दाश्त करने की भी एक हद होती है. मेरी चुप्पी का गलत फायदा उठाया जाने लगा है. मैं इन दिनों बस्ती में हूं और एक वुमन ओरिएंटेड फिल्म की शूटिंग में बिजी हूं लेकिन इस बीच ऐसी न्यूज पढ़कर मैं काफी अपसेट हो गई हूं.”

भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

एमएमएस लीक होने की खबर पर भड़कीं अक्षरा सिंह ने कहा, “कोई यू-ट्यूब वाला ऐसी ओछी हरकत करे तो समझ में आता है कि पैसा कमाने के लिए वो किसी भी हद तक चले जाते हैं. लेकिन बड़े चैनल्स व मीडिया वालों को ऐसी गलत खबरें चलाने का हक किसने दिया. मैं उन मीडिया हाउसेज के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी क्योंकि पानी सिर से ऊपर जा रहा है.”

ये भी पढ़ें: 42 की उम्र में भी श्वेता तिवारी दिखती हैं 25 साल की, यहां जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

अक्षरा ने कहा कि उनके पीछे पहले से ही एक गैंग 2018 से पीछे पड़ा है और ये लोग काम भी नहीं करने दे रहे हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा, “वे लोग क्या यही चाहते हैं कि मैं दूसरी आकांक्षा दूबे बन जाऊं? क्या फांसी लगाकर जान दे दूं ताकि उन्हें सुकून मिले? वे लोग यही चाहते हैं लेकिन मैं उनकी ये इच्छा कभी पूरी नहीं होने दूंगी. मैं टूटी नहीं हूं और हर हाल में मुझे मजबूत बने रहना है.”

इसके पहले भी अक्षरा सिंह ने एक एमएमएस लीक होने की खबरों को खारिज किया था. तब एक्ट्रेस ने इन खबरों को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि एमएमएस में नजर आने वाली लड़की वह नहीं हैं और उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

24 minutes ago

सिर्फ बातें नहीं, अब कमाई का जरिया बना मोबाइल; पीएम मोदी बोले- गांवों तक पहुंची डिजिटल क्रांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…

29 minutes ago

धरती से सैटेलाइट तक अजेय वीरता की गवाही…! एयर फोर्स डे पर अमित शाह ने नभ प्रहरियों के शौर्य को किया सलाम

भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वायु योद्धाओं…

41 minutes ago