गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
By Shubhra Rai
Photo- BCCI (@BCCI) / Twitter
IPL 2023 Top Performer: बहुत तकलीफ होती है! जब आप योग्य हो, और लोग आपकी योग्यता ना पहचाने. वेब सीरीज मिर्जापुर का ये डायलॉग इन दिनों टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों पर बिल्कुल सटीक बैठता है. देश में आईपीएल की धूम है, और कई यंग टैलेंट और अनुभवी भारतीय खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं. इस बीच कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो टीम इंडिया में एंट्री के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो अंदर-बाहर के खेल से परेशान हैं.
अब वही खिलाड़ी IPL 2023 में जबरदस्त जलवा दिखा रहा है. वो लगातार अच्छा परफॉर्म करते दिख रहे हैं. गेंद वाले गेंद से और जो बल्ले के बहादुर हैं वो अपने बल्ले से परफॉर्मेन्स की छाप छोड़ रहे हैं.
टीम इंडिया में हुई अनदेखी का ये खिलाड़ी दे रहे करारा जवाब
संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल जैसे कई नाम आईपीएल 2023 में लाइमलाइट में है. बीते कुछ दिन इन खिलाड़ियों को टीम सिलेक्टर्स ने पूरी तरह से नजरअंदाज किया. खासकर संजू सैमसन और चहल. इन खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलता देख ऐसा लग ही नहीं रहा की वो लंबे ब्रेक के बाद मैदान में है. वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो लगातार टीम इंडिया में शामिल रहे लेकिन उनकी परफॉर्मेंस तब भी खराब थी और अब भी खराब है.
संजू सैमसन के साथ क्यों हो रहा है भेदभाव?
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे संजू सैमसन के गुणगान हर कोई करता है. लेकिन उन्हें टीम इंडिया में उतने मौके नहीं मिलते. वनडे क्रिकेट हो या टी-20 इस खिलाड़ी का बैटिंग औसत अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले कई ज्यादा बेहतर है. लेकिन, इसके बावजूद ये टीम इंडिया से बाहर हैं. ऐसा ही कुछ हाल ऋतुराज गायकवाड़ का है. भारत के लिए वनडे डेब्यू किए ऋतुराज गायकवाड़ को 6 महीने हो गए. लेकिन अभी तक वो सिर्फ 1 ही मैच खेल चुके हैं. वहीं टी-20 में भी उन्हें कम मौके ही मिले हैं.
चहल भी टीम इंडिया में नहीं बना पा रहे हैं जगह
युजवेंद्र चहल IPL 2023 के पहले ही मुकाबले से लाइमलाइट में है.टीम इंडिया में इनकी हालत भी अब अंदर-बाहर वाली है. इन्होंने अपना आखिरी मैच भारत के लिए जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था.
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…