अक्षरा सिंह
Akshara Singh: भोजपुरी फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने मंगलवार को बिहार के बेगूसराय डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उन पर समस्तीपुर जिले में 2023 में हुए एक कार्यक्रम को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. अदालत ने अक्षरा सिंह को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. मामले में अदालत ने अप्रैल 2025 में अक्षरा और उनके पिता विपिन सिंह के नाम समन जारी कर उन्हें पेश होने का निर्देश दिया था.
कार्यक्रम के आयोजक शिवेश मिश्रा ने आरोप लगाया था कि अक्षरा का व्यवहार बेहद गैर-पेशेवर रहा, जिसके चलते उन्होंने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया. इस शिकायत के आधार पर अदालत ने अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह को समन जारी कर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया।
यह केस शिवेश मिश्रा नामक व्यक्ति ने दर्ज कराया था. उनका आरोप है कि 24 अक्टूबर 2023 को समस्तीपुर के सिंहिया में एक सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किया गया था, जिसमें अक्षरा सिंह (Akshara Singh controversy) को दो घंटे की प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया था. इसके लिए उन्हें 5.51 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था.
शिकायतकर्ता का कहना है कि अक्षरा तय समय से ढाई घंटे की देरी से पहुंचीं. इसके बाद उन्होंने सिर्फ आधा घंटा कार्यक्रम किया और माइक को नुकसान पहुंचाकर मंच छोड़ दिया. आयोजकों ने कई बार उनसे कार्यक्रम पूरा करने की गुजारिश की, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी. इसके बाद आयोजक ने भुगतान की गई रकम वापस मांगी, पर अक्षरा की ओर से कोई रिफंड नहीं किया गया. इसी वजह से शिवेश मिश्रा ने अदालत में परिवाद दायर किया.
इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (भरोसा तोड़कर गबन), धारा 427 (संपत्ति को क्षति पहुंचाना) और धारा 34 (साझा आपराधिक मंशा) के तहत केस दर्ज किया गया है. मंगलवार को जब अक्षरा सिंह आत्मसमर्पण के लिए बेगूसराय कोर्ट पहुंचीं, तो उन्हें देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ अदालत परिसर में जमा हो गई. सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे.
अक्षरा सिंह के वकील सीमा ने बताया कि यह मामला न्यायालय के क्षेत्राधिकार में नहीं आता था, लेकिन अभिनेत्री ने कोर्ट का सम्मान करते हुए खुद हाजिर होकर आत्मसमर्पण किया. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली. जमानत मिलने के बाद अक्षरा सिंह मीडिया से बचती हुई नजर आईं और किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना वहां से निकल गईं.
ये भी पढ़ें: Harry Potter की नई सीरीज का फर्स्ट लुक आउट, फैंस देख हुए हैरान, जानिए कौन निभा रहा किरदार?
Also Follow Bharat Express on X (Twitter)
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…