देश

क्या है हैदराबाद में मिले 10 साल पुराने कंकाल का राज? नोकिया फोन ने उठाया पर्दा

Telangana News: हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में एक पुराने घर से एक कंकाल बरामद हुआ है, जिसकी पहचान अमीर खान के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, अमीर खान की मौत करीब 10 साल पहले हुई थी. कंकाल के पास से एक पुराना नोकिया मोबाइल फोन और कुछ फटे-पुराने नोट मिले हैं. मृतक की पहचान हो गई है. हालांकि, अभी उसके मौत के कारणों का पता नहीं चला है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

मौत के कारणों की जांच

तेलंगानी (Telangana) की राजधानी हैदराबाद की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि अमीर खान अविवाहित था और संभवतः मानसिक रूप से अस्थिर भी था. कंकाल के पास से मिले मोबाइल फोन में 84 मिस्ड कॉल दर्ज थे, जो 2015 की तारीख के थे. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अमीर खान की मौत उसी साल या उसके आसपास हुई होगी.

ACP किशन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फोन की बैटरी खत्म हो गई थी. फोन की मरम्मत करने के बाद पता चला कि वह कंकाल अमीर नाम के आदमी का था. फोन लॉग में अंतिम कॉल साल 2015 की है. उसके फोन में 84 मिस्ड कॉल मिले हैं. उन्होंने बताया कि मृतक करीब 50 साल का था. संभवतः अविवाहित और मानसिक रूप से विक्षिप्त था. 10 साल पहले हुई उसकी मौत के कारण अब कंकाल की हड्डियां टूटने लगीं थी.

तकिये के नीचे मिले पुराने नोट

कंकाल के पास से तकिये के नीचे पुराने नोट भी मिले हैं, जो अब चलन में नहीं हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौत नोटबंदी (2016) से पहले हुई होगी. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से किसी भी प्रकार के संघर्ष या खून के निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह मामला स्वाभाविक मौत का प्रतीत होता है.

ये भी पढ़ें: कौन-सा राज्य है गालीबाज नंबर 1, जान लीजिए यूपी-बिहार कहां पर?

अंगूठी और कपड़ों से हुई प्रारंभिक पहचान

अमीर खान के छोटे भाई शादाब ने कंकाल के पास मिली एक अंगूठी और शॉर्ट्स के आधार पर उसकी पहचान की. हालांकि, अंतिम पुष्टि के लिए अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि अमीर खान की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

 

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago