भूमि का कातिलाना अंदाज
अभिनेता विक्की कौशल एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इन सबके बीच भूमि पेडनेकर के न्यू लुक्स ने भी खूब धमाल मचाया हुआ है.
मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने इंडस्ट्री में कदम रखते ही ये साबित कर ही दिया था कि वह किसी भी तरह के किरदार में खुद को ढालने के लिए कुछ भी कर सकती हैं. उनके अब तक के करियर में ये जुनून नजर भी आया. आज एक्ट्रेस को एक से एक प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं, जिन्हें भूमि बहुत खूबसूरती से निभा भी रही हैं.
सोशल मीडिया पर भूमि अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती हैं. लगभग हर दिन वह फैंस के साथ अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ की झलक शेयर करती रहती है. ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है. लोग उनकी इस झलक के लिए बेताब रहते हैं. अब फिर से एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों के साथ नए लुक में कुछ फोटोज शेयर की हैं.
इंस्टाग्राम पोस्ट में भूमि को लेमन कलर की बॉडीफिट ड्रेस पहने हुए देखा जा रहा, जिसके बॉटम साइड में फर्र लगे हुए हैं. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने एक से एक स्टाइलिश पोज गिए हैं.
भूमि ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल के साथ कंप्लीट किया है. इस लुक में वह काफी स्टनिंग और हॉट दिख रही हैं. अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का नया लुक काफी वायरल हो रहा है.
भूमि की आने वाली फिल्मों पर बात करें तो इस समय उनके पास कई प्रोजेक्ट्स कतार में हैं. एक्ट्रेस को जल्द ही फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में देखा जाएगा, जो 18 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. इसके बाद वह ‘भीड़’, ‘भक्षक’, ‘द लेडी किलर’ और ‘अफवाह’ टाइटल से बन रही फिल्मों में दिखाई देंगी.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…