मनोरंजन

Bigg Boss 16: शालीन के मदद जताने से परेशान हुई टीना, गुस्से में कमरे से बाहर निकलीं, बोलीं- तुम्हें क्या लगता है…

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में टीना और शालीन के रिश्ता कभी प्यार तो कभी तकरार चलती रहती है. कभी दोनों सारे गिले-शिकवे भूलाकर एक दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं. तो कभी पल भर में एक दूसरे पर ही भड़के हुए भी नजर आते हैं. 66वें दिन के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होता है और इस बार टीना नॉमिनेट होती हैं और शालीन बच जाते हैं. टीना शालीन से कहती है कि उन्हें नॉमिनेशन बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है और वे उदास भी हो जाती हैं. वहीं शालीन उन्हें संभालते नजर आते हैं.

शालीन के मदद को जताने से परेशान हुई टीना

इसी दौरान दोनों कमरे में अपने-अपने बेड पर होते हैं और टीना और शालीन बात करते हैं कि वे एक दूसरे की ताकत कैसे हैं? इस पर टीना दत्ता सवाल करती हैं कि पहले मुझे बताओ तुम मेरी स्ट्रेंथ कैसे हो? जिसके जवाब में शालीन कहते हैं कि वह घर के आसपास उनकी हमेशा मदद करते हैं. इस बात से टीना चिढ़ जाती हैं और क्लियर करती है कि उसने कभी उनसे नहीं कहा कि वह उसकी मदद करें. टीना कहती हैं कि इससे लगने लगा है कि मैं तुम पर डिपेंड हूं. टीना गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं कि शालीन उनके लिए कुछ ना करें और वह कमरे से चली जाती हैं.

ये भी पढ़ें- Ritesh Pandey Networth: कभी कैसेट बेचकर गुजारा करते थे भोजपुरी स्टार रितेश पांडे, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं लाखों रुपए

शालीन ने कमरे में सोने से किया इंकार

रात में शालीन गुस्से में कमरे में ना सोकर बाहर लिविंग एरिया में काउच पर सोते हैं. इसी दौरान टीना आती हैं और उन्हें कमरे में चलकर सोने के लिए कहती हैं लेकिन शालीन मना कर देते है और कहते हैं कि उन्हें यहीं अच्छा लग रहा है और वे उनकी चिंता ना करें. एक बार फिर टीना और शालीन के बीच मनमुटाव हो जाता है.

फैंस का रिएक्शन

क्लिप आउट होने के बाद फैंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक यूजर ने लिखा-‘एक नंबर का फेक रिलेशनशिप है इन दोनों का ओवरएक्टिंग ही चालू है अभी तक इसकी.’ एक अन्य ने कहा- ‘ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे नॉमिनेट है’.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago