मनोरंजन

Bigg Boss 17: सबके सामने Vicky Jain ने Ankita Lokhande की उड़ाई धज्जियां, कहा- तेरे कैरेक्टर पर…

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 दिन पर दिन मजेदार होता नजर आ रहा है. यहां घर में कुछ सदस्यों के बीच प्यार देखने को मिला तो कुछ के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला है. वहीं इस बार सबसे ज्यादा शुरुआत से ही अंकिता लोखंडे का विवाद देखने को मिल रहा है. उनकी हर किसी से लड़ाई होते नजर आ रही हैं. इस लेटेस्ट एपिसोड में विकी जैन और अंकिता लोखंडे के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई. अभिषेक की वजह से विकी, अंकिता पर भड़क गए. विकी ने नेशनल टेलीविजन पर अंकिता की बेज्जती की. दरअसल, गार्डन एरिया में विकी, अभिषेक और ईशा बैठकर बात कर रहे थे. तभी अंकिता बीच में आईं. अंकिता ने अभिषेक को देखकर मुंह बनाने शुरू कर दिए. अंकिता की ये बात विकी को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वह अंकिता पर भड़क गए.

अंकिता पर भड़क गए विक्की

विकी कहते हैं, ”तूने फेस क्यों बनाया? बता क्यों बनाया? बहुत घटिया हरकत है ये. बेवकूफ लड़की! गवार! मुझे शर्म आती है. इसलिए कोई भी कुछ भी बोल देता है तुझे. तू किसी को इज्जत भी नहीं दे सकती है क्या? छी यार, शर्म आती है. मैं अगर बाहर से टीवी देख रहा होता तो मुझे हंसी आती तेरे कैरेक्टर पर तू यहां पर अपना सबसे घटिया साइड दिखा रही है. अब लोगों को तुझसे आकर रिस्पेक्ट मांगनी होगी क्या? ये सब सही है क्या? बेवकूफ!” अंकिता, विकी के सामने गिड़गिड़ाएगी. उसे रोकने की कोशिश करेगी लेकिन, विकी नहीं सुनेगा. ऐसे में अंकिता अपनी मां को यादकर रोने लगेगी.

इस बात पर भड़क गई अंकिता

कुछ देर बाद अंकिता, विकी से बोलीं, “तू दूसरी लड़कियों के साथ हंसता-खेलता रहता है मुझे नहीं पसंद आता. मुझे ऐसा लगता है कि मैं बहुत गलत लड़की हूं. मेरा कॉन्फिडेंस लो होने लगा है. मैं जानती हूं कि तू प्रैक्टिकल है लेकिन, मैं नहीं हूं. कोई रोता है तो तू जाकर उसे मोटिवेट करता है, ‘ओह क्यूटी!’ लेकिन, जब मैं रोती हूं तब तू मेरे पास नहीं आता है.’ इस पर विकी कहते हैं, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं. सालों से यही चल रहा है. ये कभी खत्म होगा या नहीं. क्यों करूं मैं.’

पति पर किया ब्लेम

एक बार फिर शो में अंकिता विक्की को उन्हें सपोर्ट ना करने का दोष देती हुईं दिखीं. दरअसल, विक्की अंकिता से नाराज हैं और वो उनसे बाते करने जाती हैं तो वो उनके साथ आने से इंकार कर देते हैं. जिसके बाद दोनों बेडरूम में आकर खूब झगड़ते हैं. अंकिता विक्की को कहती हैं वो काफी अकेला फील कर रही हैं और वो उनके साथ नहीं हैं. जिस पर विक्की भड़कते हैं और हर बात का दोष अंकिता को ही देते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

20 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

42 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

46 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago