देश

फिलिस्तीन के समर्थन वाली रैली में शशि थरूर का आया रिएक्शन, हमास को लेकर कह दी बड़ी बात

Israel-Palestine War: इजरायल-फिलिस्तीन की जंग को लेकर अब पूरी दुनिया दो भागों में बंटती हुई जा रही है. वहीं भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर फिलिस्तीन के समर्थन में तो कुछ जगहों पर इजरायल के समर्थन ने रैली निकाली जा रही है.  वहीं हमास को लेकर काफी ज्यादा बातें हो रही हैं. इस बीच बीते दिन गुरुवार को भी केरल में एक रैली निकाली गई. कोझिकोड में निकाली गई इस रैली में कांग्रेस नेता शशि थरूर में शामिल हुए. यह फिलिस्तान के समर्थन में निकाली गई थी, लेकिन कांग्रेस सांसद ने इस रैली में एक हमास को आंतकवादी बता दिया.

वहीं हमास को लेकर भारत में भी काफी ज्यादा सियासत होती रही है. बीजेपी हमास को लेकर लगातार कांग्रेस पर निशाना साधती रही हैं. वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने इस एकजुटता का संदेश देने वाली रैली बताया है.

‘फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने वाली सबसे बड़ी रैली’

यह रैली कोझिकोड में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की तरफ से निकाली गई थी. यह रैली फिलिस्तान को सपोर्ट के लिए निकाली गई थी. इस मौके पर कांग्रेस ने शशि थरूर ने कहा कि, ” यह भारत और शायद दुनिया में फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने वाली सबसे बड़ी रैलियों में से एक है. इसका आयोजन मुस्लिम लीग कर रही है. मेरा मानना है कि मुस्लिम लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. मुझे नहीं लगता कि यह कोई मुस्लिम मुद्दा है. यह मानवीय मुद्दा है. बम धर्म देखकर नहीं गिरते. वहां एक से दो फीसदी ईसाई आबादी भी है. युद्ध में धर्म नहीं देखा जाता.”

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय चौकियों को बनाया निशाना, BSF ने की जवाबी कार्रवाई

शशि थरूर ने आगे कहा कि हमने पिछले 20 दिनों में सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी देखी है. उन्होंने आगे कि किसी भी तरह से युद्ध में नागरिकों की हत्या को सही नहीं ठहराया जा सकता. थरूर ने गांधी की एक बात का उदाहरण देते हुए कहा- आंख के बदले आंख, सारी दुनिया को अंधा बना देगी. भारत हमेशा शांति के लिए खड़ा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

3 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

18 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

29 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

29 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

40 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

45 minutes ago