बिजनेस

Adani Group: इस सेक्टर में 4 अरब डॉलर निवेश के लिए फंड जुटाएगा अडानी ग्रुप, मुकेश अंबानी का भी है खास प्लान

Adani Group Invest in Green Hydrozen: उर्जा के क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन के उज्जवल भविष्य को देखते हुए अडानी ग्रुप इस क्षेत्र में तेजी से निवेश करने की ओर अग्रसर है. अडानी ग्रुप को लेकर आ रही एक बड़ी खबर के मुताबिक देश की बड़ी कंपनियों में शुमार यह ग्रुप ग्रीन हाइड्रोजन का प्लांट विकसित कर रहा है. बताया जा रहा है कि इसके लिए भारी भरकम रकम की जरूरत पड़ेगी. इसलिए अडानी ग्रुप 4 बिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश कर रहा है. कंपनी द्वरा इसके लिए कई निवेशकों से भी बात की जा रही है.

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बैंको से कंपनी कर रही बात

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड इसके लिए पहल कर रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, फंड जुटाने के लिए कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बैंकों के साथ बातचीत कर रही है. हालांकि अडानी ग्रुप ने अभी तक इस रिपोर्ट पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

फ्रांस की कंपनी के साथ अडानी का प्लान

फ्रांस की टोटलएनर्जीज एसई और अडानी को लेकर जून में एक रिपोर्ट आई थी. इस रिपोर्ट के अनुसार दोनों कंपनिया भारत में ग्रीन हाइड्रोजन और उससे जुड़े उत्पाद के लिए करीब 5 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहे हैं. भारत में ग्रीन हाइड्रोजन का विकास भविष्य में तेजी से होने वाला है.

गौतम अडानी ने यह कहा था कि अडानी समूह का 75 प्रतिशत निवेश हरित व्यापार में होगा. उनकी कंपनियां अगले 10 सालों में ग्रीन एनर्जी, न्यू एनर्जी प्लांट और इससे संबंधित बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर में करीब 20 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही हैं. वहीं गुजरात में भी एक प्लांट भी बनाया जा रहा है. जिससे कि 1 मिलियन मीट्रिक टन एनर्जी प्रतिवर्ष पैदा हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें: 2030 तक जापान को पछाड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत! इस ग्लोबल एजेंसी ने जताई उम्मीद

रिलायंस इंडस्ट्रीज का भी बड़ा प्लान

अडानी ग्रुप के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज भी हरित उर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए तैयार है. वहीं इस पर तेजी से काम कर रही है. देश के दिग्गज उद्यागपति मुकेश अंबानी की कंपनी की योजना 2030 तक देश की ​ग्रीन एनजी सेक्टर की लीडिंग फर्म बनना है.

Rohit Rai

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

3 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

16 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

18 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

30 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

59 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago