Bigg Boss 19 Nomination: टीवी का सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए-नए ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों को बांधे हुए है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर गेम और भी दिलचस्प होता जा रहा है. इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क तो इतना ड्रामेटिक रहा कि खुद बिग बॉस को बीच में दखल देना पड़ा और उन्होंने सीधे दो कंटेस्टेंट्स को सजा सुना दी.
नॉमिनेशन का तीसरा हफ्ता बेहद अलग और एक्साइटिंग रहा. इस बार बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को जोड़ी बनाकर बुलाया और बाकी सदस्यों को कहा कि वे उन पर अपनी राय रखें और उनकी असलियत सबके सामने लाएं. इसे बिग बॉस ने ‘सच्चाई का आईना’ नाम दिया.
टास्क के दौरान घरवालों के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिली. प्रोमो में दिखा कि फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज को जमकर लताड़ लगाई और उन्हें “घटिया इंसान” तक कह डाला. वहीं, तान्या मित्तल ने अशनूर कौर को सीधा-सीधा एटीट्यूड वाली बता दिया.
बसीर अली ने आवेज दरबार पर तंज कसते हुए कहा कि “आपका तो बेड़ा पार हो जाएगा, लेकिन नगमा का क्या होगा.” इसी बीच नीलम गिरी ने फरहाना भट्ट पर हमला बोलते हुए कहा कि “दो टके की लड़की कौन है ये सबको पता है.” अमाल मलिक भी पीछे नहीं रहे और बोले कि “गंदी जुबान मैंने भी इस्तेमाल की है, लेकिन नए शब्द तुमसे ही सीखे.”
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: Tanya Mittal ने किया दर्दनाक खुलासा, रोते हुए बोलीं- “पिता मुझे मारते थे.. मां बचाती थीं..”
इस बीच शो में बड़ा ट्विस्ट तब आया जब अभिषेक बजाज ने मेकअप रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. दरअसल, वह चाहते थे कि नगमा मिराजकर की बारी में कोई ध्यान भटकाने के लिए अंदर न जा पाए. लेकिन ये कदम बिग बॉस को बिल्कुल पसंद नहीं आया.
रूल तोड़ने पर बिग बॉस गुस्से में आ गए और उन्होंने सीधे सजा सुनाते हुए नगमा मिराजकर और आवेज दरबार को डायरेक्ट नॉमिनेट कर दिया. यानी अब ये दोनों कंटेस्टेंट्स बिना वोटिंग प्रोसेस में जाए ही नॉमिनेशन की लिस्ट में पहुंच गए.
‘बिग बॉस 19’ का ये प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस भी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. किसी को फरहाना का गुस्सा ओवर लग रहा है तो किसी को तान्या और अशनूर की लड़ाई मजेदार लगी. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक बजाज की हरकत की हो रही है, जिसकी वजह से दो खिलाड़ियों को सजा भुगतनी पड़ी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…
Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…
Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…
US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…
Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…
Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…