Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss 19: Tanya Mittal ने किया दर्दनाक खुलासा, रोते हुए बोलीं- “पिता मुझे मारते थे.. मां बचाती थीं..”

बिग बॉस 19 का लेटेस्ट एपिसोड हाई-वोल्टेज ड्रामा और इमोशन्स से भरा रहा. कुनिक्का सदानंद के साथ बहस के दौरान तान्या मित्तल फूट-फूटकर रो पड़ीं और बताया कि उनके पिता उन्हें पीटते थे और मां ही हमेशा सहारा बनीं. इस खुलासे ने घरवालों को भावुक कर दिया.

Bigg Boss 19, Tanya Mittal, Emotional, Kunickaa Sadanand

Tanya Mittal Emotional: Bigg Boss 19 का ताज़ा एपिसोड ड्रामा, तकरार और गहरी भावनाओं से भरा रहा. शो के भीतर अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बहस होती रहती है, लेकिन इस बार तान्या मित्तल और कुनिक्का सदानंद की लड़ाई ऐसे मोड़ पर पहुंच गई, जिसने घर का माहौल ही बदल दिया.

भिंडी में कीड़े को लेकर छिड़ी बहस

मामला तब भड़का जब तान्या किचन में भिंडी काट रही थीं और उन्हें उसमें कीड़ा मिल गया. उन्होंने ज़ोर से चौंकते हुए कहा, जिस पर कुनिक्का ने ताना मारते हुए कहा– “थोड़ा और किचन में रहोगी तो बहुत कुछ सीख जाओगी.”

तान्या इस टिप्पणी पर भड़क गईं और जवाब दिया– “आपका सारा वूमेन एम्पावरमेंट हमेशा रसोई से ही क्यों शुरू होता है?” उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा– “खाना बनाना नहीं आता तो इसका मतलब मम्मी ने संस्कार नहीं दिए? ये कैसी सोच है?”

कुनिक्का का तान्या पर पर्सनल अटैक

बहस धीरे-धीरे तेज हो गई. कुनिक्का ने तान्या पर दूसरों को नीचा दिखाने का आरोप लगाया, जिस पर तान्या ने भी पलटवार करते हुए कहा– “नॉमिनेशन आएंगे, फिर बताऊंगी मैं.”

इसके बाद कुनिक्का ने घर के दूसरे सदस्य Basir Ali से कहा कि वह तान्या को किचन में बिल्कुल नहीं देखना चाहतीं और अब उनसे कभी बात नहीं करेंगी.

लेकिन झगड़ा तब और बिगड़ गया जब कुनिक्का ने तान्या की मां को लेकर तीखी टिप्पणी कर दी– “तुम्हारी मां ने तुम्हें बुनियादी तहज़ीब भी नहीं सिखाई.”

ये सुनकर तान्या टूट गईं और रोते हुए बोलीं– “मेरी मां मेरे लिए भगवान हैं. वह मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं. मेरी मां को कोई टास्क या झगड़े में घसीट नहीं सकता. मैं बहुत मुश्किलों से यहां तक पहुंची हूं.”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Nomination:सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 19 में इस हफ्ते बेघर होंगे ये 4 कंटेस्टेंट्स, जानिए कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

घरवालों का तान्या को समर्थन

तान्या की आंखों में आंसू देख बाकी घरवाले उनके पक्ष में खड़े हो गए. गौ़रव ने तो सीधे कुनिक्का से कहा– “आप चाहे दुश्मन हों, लेकिन इतनी नीचता मत दिखाइए. आपको इस शो में देखकर अफसोस है. आप बिल्कुल गलत हैं.”

घर के कई सदस्य कुनिक्का की इस टिप्पणी पर नाराज़ हुए, लेकिन उन्होंने पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया. उल्टा उन्होंने दोबारा कहा– “मुझे फर्क नहीं पड़ता. मैं फिर कहूंगी कि उसे ठीक से जीना और बर्ताव करना नहीं सिखाया गया है.”

तान्या का दर्दनाक खुलासा

इस पूरे घटनाक्रम के बीच तान्या ने पहली बार अपनी दर्दनाक ज़िंदगी का सच साझा किया. वह बोलीं– “मेरे पिता मुझे पीटा करते थे, मां ही मुझे बचाती थीं. बहुत संघर्ष करके मैंने बिजनेस शुरू किया. मुझे साड़ी पहनने और घर से बाहर निकलने की इजाजत भी बड़ी मुश्किल से मिली. मैं सिर्फ 19 साल की थी जब मेरी जबरन शादी की बात हो रही थी…”

तान्या की बात सुनकर घर के बाकी सदस्य भावुक हो गए. सबने कुनिक्का को समझाने की कोशिश की कि मां पर ऐसी टिप्पणी करना गलत था, लेकिन वह अपने बयान पर अड़ी रहीं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read