मनोरंजन

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी ने पार की सारी हदें, काजी तौकीर को दी गाली; सिंगर में कैमरे पर लगाई पिता से गुहार

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में ड्रामा और हंगामे न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इन दिनों शो में एक नया बवाल खड़ा हो गया है और इसकी वजह बनी हैं बीजेपी सांसद और जाने-माने कलाकार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी. शो के अंदर चल रहे ‘डिस बैटल’ के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया से लेकर घर के अंदर तक हलचल मचा दी है. आइए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है.

रोस्टिंग के दौरान पार हुईं सारी हदें

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि काजी तौकीर और यंग डीएसए की टीम के बीच एक मुकाबला चल रहा है, जहां कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को रोस्ट करना था. शुरुआत में सब ठीक लग रहा था. काजी ने अपनी बारी पर पूरी तहजीब और शालीनता दिखाते हुए बिना किसी अपशब्द के रीति को रोस्ट किया. लेकिन जब रीति तिवारी की बारी आई, तो उन्होंने खेल की सारी मर्यादाएं ताक पर रख दीं.

रीति ने गुस्से और जोश में आकर काजी को गाली दे डाली और साथ ही उनका नाम उदिति के साथ जोड़ते हुए कुछ बेहद आपत्तिजनक और भद्दी बातें कहीं. यह सब सुनकर काजी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने गुस्से में अपनी जैकेट उतार दी और रीति पर चिल्लाने लगे. माहौल इतना गर्म हो गया कि उदिति रोने लगीं और वहां से उठकर चली गईं. उन्होंने साफ कह दिया कि वो इस तरह की घटिया बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी.

काजी ने मनोज तिवारी से की शिकायत

काजी ने जब रीति को रोकना चाहा और कहा कि रोस्टिंग की भी एक मर्यादा होती है, तो रीति अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा उन्हीं पर हंसने लगीं. उन्होंने काजी पर इल्जाम लगाया कि वो इस बात का बतंगड़ बनाकर सिर्फ फुटेज हासिल करना चाहते हैं.

हालात इतने बिगड़ गए कि गुस्से से तमतमाए काजी सीधे कैमरे के सामने आ गए. उन्होंने कैमरा देखकर मनोज तिवारी से सीधे शिकायत करते हुए कहा, “मनोज तिवारी जी, यह आपके लिए है… अपनी बेटी की हरकतें ज़रा देखिए, यह बिल्कुल भी सही नहीं है.”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गुल्लू की शादी का चौंकाने वाला सच आया सामने, टास्क के दौरान भिड़े घरवाले; जानें पूरा अपडेट

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं रीति

घर के बाहर भी रीति तिवारी के इस बर्ताव की जमकर आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उनकी अभद्र भाषा के लिए आड़े हाथों ले रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की गंदी बातें बोलकर वो खुद अपने पिता का नाम डुबो रही हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि मनोज तिवारी ने खुद जब बिग बॉस खेला था, तब हमेशा अपनी शालीनता और तहजीब बनाए रखी थी, लेकिन उनकी बेटी इसके बिल्कुल उलट खेल रही हैं.

फैंस अब ‘वीकेंड का वार’ का इंतजार कर रहे हैं, जहां सलमान खान इस मुद्दे पर रीति की क्लास लगाते नजर आ सकते हैं. वहीं दूसरी ओर, काजी तौकीर की लोग तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने इतनी भद्दी बातें सुनने के बाद भी काफी हद तक संयम बनाए रखा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago