देश

बिहार के समस्तीपुर में जमुई पार्ट-2! फोटो ले रही लड़की से दिनदहाड़े बदसलूकी, VIDEO हुआ वायरल

Samastipur Bihar Viral Video: बिहार में जमुई के दिल दहला देने वाले नाबालिग कांड की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि अब समस्तीपुर से एक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सरेराह एक लड़की के साथ कुछ मनचले युवकों द्वारा गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और ‘बैड टच’ (छेड़खानी) करने का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद इलाके में भारी जनाक्रोश है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

जमुई के बाद समस्तीपुर में वारदात(Samastipur Viral Video)

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात बुधवार (23 सितंबर) की शाम को घटी. पीड़ित लड़की अपने एक साथी के साथ जगतसिंहपुर गांव के बांध बाइपास रोड से गुजर रही थी. इसी दौरान वह रास्ते में रुककर अपने मोबाइल से फोटो ले रही थी. आरोप है कि तभी आसपास मौजूद कुछ स्थानीय आवारा युवक वहां पहुंच गए और उन्होंने अचानक लड़की और उसके साथी को घेर लिया.

गाली-गलौज और ‘बैड टच’ की कोशिश

बताया जा रहा है कि दबंग युवकों ने पहले तो लड़की और उसके साथी के साथ बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने लड़की को जबरन छूने और उसके साथ ‘बैड टच’ (छेड़खानी) करने की कोशिश की. इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी शर्मनाक घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

 

स्थानीय युवकों पर ही शक(Jamui Part-2 in Bihar Samastipur )

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी युवक जगतसिंहपुर गांव के ही रहने वाले हैं. हालांकि, समस्तीपुर पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल फुटेज की तकनीकी जांच की जा रही है और चेहरे को पहचानकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी चल रही है.

ये भी पढ़ें-बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का बक्सर में जोरदार स्वागत, कोइलवर तटबंध और एक्सप्रेसवे का ऐलान

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

जमुई कांड के मुख्य आरोपी हरेराम यादव की कोर्ट परिसर में पिटाई और कानूनी शिकंजे के बावजूद, समस्तीपुर की इस घटना (Jamui Part-2 in Bihar Samastipur) ने साफ कर दिया है कि मनचलों में पुलिस-प्रशासन का खौफ खत्म होता दिख रहा है. सरेराह लड़कियों को निशाना बनाने और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की बढ़ती घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है. फिलहाल, क्षेत्र के लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

5 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

5 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

6 hours ago