बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं. लेकिन अब उनकी इस शादी पर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी पर बेहद तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने अभिनेता पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ तक कह दिया है.
मीडिया से बातचीत करते हुए नितेश राणे ने हिंदू समाज और खासकर युवाओं को नसीहत दे डाली. उन्होंने कहा कि लोगों को अब यह सोचने की जरूरत है कि वे किन सेलिब्रिटीज को अपना रोल मॉडल मान रहे हैं. राणे ने कहा, ‘जो हिंदू युवा इन्हें अपना आदर्श मानते हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि इनसे क्या प्रेरणा मिल रही है. क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर नहीं बनते जा रहे? हमारे युवाओं को बहुत सोच-समझकर तय करना चाहिए कि वे किन लोगों की फिल्में देखें और किन्हें अपना समर्थन दें.’ नितेश राणे के इस तीखे हमले पर फिलहाल आमिर खान की तरफ से कोई जवाबी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
आमिर खान ने इसी महीने के पहले हफ्ते में गौरी स्प्रेट के साथ तीसरी शादी रचाई है. बांद्रा के पाली हिल स्थित आमिर के घर पर हुए इस निजी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. मुख्य रूप से बेंगलुरु की रहने वाली गौरी ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. वह मशहूर सैलून चेन ‘BBlunt’ की पार्टनर और डायरेक्टर रह चुकी हैं और आजकल ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ का काम संभाल रही हैं.
बता दें कि आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते थे. साल 2024 में आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए दोनों की दोबारा मुलाकात हुई, जिसके बाद नजदीकियां बढ़ीं. पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने गौरी को दुनिया के सामने अपनी ‘पार्टनर’ के रूप में मिलवाया था. इससे पहले आमिर की पहली शादी रीना दत्ता (1986-2002) और दूसरी शादी किरण राव (2005-2021) से हुई थी.
ये भी पढ़ें: ‘हीरोइनों के साथ रातें बिताते हैं…’ ‘लॉकअप 2’ से निकलते ही गोविंदा की बीवी ने बॉलीवुड के मुंह पर मारा तमाचा
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…