देश

भेष बदलकर बांग्लादेश बॉर्डर पहुंची पुलिस, दबोचा ₹21 हजार का इनामी: करोड़ों की स्कॉलरशिप हड़पने वाले का खेल खत्म

रिपोर्ट- जयप्रकाश शर्मा, डीडवाना


NSP Scholarship Scam: डीडवाना-कुचामन पुलिस ने छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय ठग गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल यानी NSP को हैक कर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोपी मुख्य सरगना इमरान अली उर्फ सरजू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. आरोपी पर 21 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

पुलिस के मुताबिक इमरान अली ने साल 2021-22 और 2022-23 के दौरान अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया. आरोप है कि उसने अपने नेटवर्क के जरिए सरकारी छात्रवृत्ति की रकम फर्जी खातों और दस्तावेजों के सहारे हड़प ली. इस मामले में पूरे राजस्थान में करीब 28 मुकदमे दर्ज हुए थे.

बांग्लादेश बॉर्डर पर भेष बदलकर पहुंची पुलिस

यह केस पुलिस के लिए आसान नहीं था. डेटा की कमी और आरोपी की लगातार बदलती लोकेशन के कारण जांच काफी चुनौतीपूर्ण हो गई थी. आरोपी तक पहुंचने के लिए राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम ने अलग रणनीति अपनाई. पुलिसकर्मी वेश बदलकर बांग्लादेश बॉर्डर से लगे गांवों और चाय के बागानों तक पहुंचे. टीम ने खुद को खानाबदोशों जैसा दिखाया और कई दिनों तक आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी. आखिरकार लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने मुख्य सरगना इमरान को दबोच लिया.

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 44 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और सात एटीएम कार्ड बरामद किए गए. पुलिस इससे पहले आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर कई चौंकाने वाली चीजें बरामद कर चुकी है. इनमें 18 फर्जी मुहरें, 105 सिम कार्ड, चार क्लोन अंगूठे के निशान, एक मेड इन चाइना मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन और चार सिम वाला बांग्लादेशी मोबाइल फोन शामिल है.

गिरफ्तारी के दौरान भी डेढ़ लाख किये ट्रांसफर

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था. इसकी सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गिरफ्तारी के दौरान भी आरोपी के बैंक खाते में 1.60 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे.

ये भी पढ़ें- शंकराचार्य ने 25 आदिवासियों की कराई घर वापसी, गंगाजल और मंत्रोच्चार के साथ अपनाया सनातन धर्म

अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है. जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि क्या इस छात्रवृत्ति फर्जीवाड़े में उच्च स्तर पर विभागीय अधिकारियों या कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं थी. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

51 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

59 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

1 hour ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

1 hour ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago