मनोरंजन

Akshay Kumar Chandni Chowk: बॉलीवुड के बाद सियासी खिलाड़ी भी बनेंगे अक्षय कुमार? इस पार्टी से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू

Akshay Kumar Chandni Chowk: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अब राजनीति के खेल में नजर आएंगे. दरअसल दरअसल खबरे हैं कि अक्षय कुमार आगामी लोकसभा चुनाव में बीजपी के टिकट पर इलेक्शन लड़ सकते हैं. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 100 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम तय कर लिए हैं. इस बीच ऐसी अटकलें कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को पंजाब से टिकट दे सकती है. हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इसके बारे में आधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की सूचना नहीं दी है.

चांदनी चौक से टिकट की बात आई थी सामने

इससे पहले मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया था कि अभनेता अक्षय कुमार को बीजेपी दिल्ली की चांदनी चौक सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है. दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इस बार बीजेपी दिल्ली में कुछ सिटिंग सांसदों का टिकट काट सकती है. गुरुवार की रात बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर विचार विमर्श किया.

बीजेपी दिल्ली की सात सीटों के लिए तैयार

इस बार बीजेपी दिल्ली में कैंडिडेट्स को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर कई बातों पर गौर करेगी. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से कम से कम पांच सीटों पर पार्टी नए उम्मीदवारों को मौका दे साकती है. साथ ही दो सीटों पर महिला कैंडिडेट्स को मौका देने की भी बात कही जा रही है. एक सीट से किसी केंद्रीय मंत्री को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है.

अक्षय को माना जाता है प्रो बीजेपी

बता दें कि अक्षण कुमार को प्रो बीजेपी माना जाता रहा है. वह सरकार की विभिन्न योजनाओं को खुलकर समर्थन करते हैं. साथ ही कई केंद्रीय नेताओं के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं. मौजूदा समय में अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है. ऐसे में इस बात की संभावना है कि वह अब पॉलिटिक्स का रुख कर सकते हैं.

अक्षय कुमार की अगली फिल्म

अक्षय कुमार मौजूदा समय में अपनी अगली फिल्म बड़े मियां छोट मियां की तैयारियों में व्यस्त है. इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे. दोनों ही अभिनेता की इमेज एक्शन हीरो की है.  ऐसे में अक्षय को इस फिल्म से कफी उम्मीदें हैं. यह फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. बता दें कि अभी तक अक्षय कुमार की ओर से भी पॉलिटिक्स जॉइन करने को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

17 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

17 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

30 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

31 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

35 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

41 minutes ago