दुनिया

Anupama Singh IFS: UN में पाकिस्‍तान और तुर्किये ने अलापा कश्‍मीर राग, भारत की इस बेटी ने दोनों को दिया दो-टूक जवाब

Anupama Singh IFS In UN: भारत की एक और बेटी ने विश्‍व बिरादरी के समक्ष संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में तुर्किये और पाकिस्‍तानियों की किरकरी कर डाली. पाकिस्तान ने तुर्किये का साथ लेकर जम्‍मू-कश्मीर पर विष उगला. उसके बाद भारतीय प्रतिनिधि के बोलने की बारी आई तो अनुपमा सिंह ने संबोधन दिया. अनुपमा सिंह (IFS) संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी मिशन से जुड़ी हैं.

अनुपमा सिंह ने स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में कश्‍मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को आईना दिखाया. अनुपमा कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है. किसी को हक नहीं है, जो हमें इस पर ज्ञान दे. पाकिस्‍तान इस मामले में दखल न ही दे. उन्‍होंने दावा किया कि पाकिस्तान का मानवाधिकार रिकॉर्ड “बेहद खराब” रहा है. वहां अतीत में जो हुआ…उससे समझा जा सकता है.

पाकिस्तान ने आतंकवाद को पाला-पोषा: अनुपमा सिंह

अनुपमा सिंह ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में पाकिस्तान पर वैश्विक स्तर पर आतंकवाद को प्रायोजित करने का आरोप लगाया. अनुपमा बोलीं- “भारत आतंकवाद, आर्थिक समस्याओं और अपनी सरकार के प्रति जनता के असंतोष में फंसे देश (पाकिस्‍तान) पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकता. उसके लिए यही बेहतर होगा कि वो हमारे आंतरिक मामले में दखल न दे, उसकी ये आदत लोगों में अंसतोष की भावना को दर्शाती है.”

पटना की रहने वाली हैं अनुपमा, पढ़ाई भी वहीं से की

बता दें कि अनुपमा सिंह बिहार से हैं. वह मूलत: पटना की रहने वाली हैं. उनकी पढाई-लिखाई भी वहीं से हुई. उनके पिता रिटायर्ड एमआर हैं और मां आंगनबाडी कार्यकर्ता रही हैं. अनुपमा का दिमाग बचपन से ही तेज था. उसने पहले पटना मेडिकल कालेज से एमबीबीएस ​की ​और उसके बाद ​बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सर्जरी की डिग्री ली. उसके बाद अनुपमा सिंह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (2014) से पढ़ीं.

अनुपमा सिंह 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी हैं. वह 9 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय विदेश सेवा में राजनयिक रही हैं. उन्होंने केपीएमजी में भी 2 साल और 3 महीने तक काम किया, एक सलाहकार के रूप में शुरुआत की और बाद में 2012 से 2014 तक वरिष्ठ सलाहकार बनीं.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago