बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान ने बीते 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया है. इस खास अवसर पर उनके चाहने वाले सलमान खान को बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं, तमाम सिलेब्स भी सोशल मीडिया पर सलमान खान के फोटोज और वीडियोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान की जमकर तारीफ की है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सलमान खान जैसा वाकई कोई दूसरा नहीं है. उन्होंने लिखा कि जब भी आप सलमान के साथ होते हैं, वो आपको यह महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते कि आप उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं. वह अपने मेहमानों को स्पेशल फील कराने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. वीडियो में जेनेलिया डिसूजा के पति रितेश देशमुख भी नजर आ रहे है.
इस मुलाकात की सबसे खास बात सलमान खान का सादगी भरा अंदाज रहा. जेनेलिया ने बताया कि इस बार सलमान ने उन्हें अपने हाथों से बेहद स्वादिष्ट ‘भाऊची भेल’ (Bhauchi Bhel) सर्व की. महाराष्ट्र में भेल एक बहुत ही लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, और सलमान का इसे अपने मेहमानों के लिए पेश करना यह दिखाता है कि वह अपनी जड़ों से कितने जुड़े हुए हैं.
जेनेलिया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट में लिखा “सलमान खान जैसा कोई नहीं है! वह आपको घर जैसा महसूस कराने और स्पेशल फील कराने के लिए अपने रास्ते से हटकर कोशिश करते हैं. इस बार उन्होंने हमें बेहद लजीज ‘भाऊंची भेळ’ खिलाई. सलमान, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं!”
सोशल मीडिया पर जैसे ही जेनेलिया का यह पोस्ट सामने आया, फैंस सलमान खान की सादगी के कायल हो गए. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि यही वजह है कि सलमान को ‘सबका भाईजान’ कहा जाता है. चाहे कोई बड़ा स्टार हो या उनके घर काम करने वाला स्टाफ, सलमान हर किसी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं.
देखा जाए तो सलमान खान की लाइफस्टाइल भले ही लग्जरी से भरी हो, लेकिन उनकी पसंद हमेशा से ही देसी रही है. कभी वह साइकिल चलाते नजर आते हैं, तो कभी जमीन पर बैठकर खाना खाते है.
ये भी पढ़ें: बॉर्डर 2 के फैंस के लिए खुशखबरी: मेकर्स ने रिलीज किया ‘घर कब आओगे’ गाने का टीजर
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…