Bharat Express DD Free Dish

“उन जैसा कोई दूसरा नहीं…” सलमान की मेहमाननवाजी की मुरीद हुई जेनेलिया डिसूजा, शेयर किया दिल छू लेने वाला किस्सा

सलमान खान ने बीते 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया. जेनेलिया डिसूजा ने सलमान खान के सादगी भरे अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर किसी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं.

बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान ने बीते 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया है. इस खास अवसर पर उनके चाहने वाले सलमान खान को बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं, तमाम सिलेब्स भी सोशल मीडिया पर सलमान खान के फोटोज और वीडियोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान की जमकर तारीफ की है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सलमान खान जैसा वाकई कोई दूसरा नहीं है. उन्होंने लिखा कि जब भी आप सलमान के साथ होते हैं, वो आपको यह महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते कि आप उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं. वह अपने मेहमानों को स्पेशल फील कराने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. वीडियो में जेनेलिया डिसूजा के पति रितेश देशमुख  भी नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

जब सलमान ने परोसी भाऊची भेल

इस मुलाकात की सबसे खास बात सलमान खान का सादगी भरा अंदाज रहा. जेनेलिया ने बताया कि इस बार सलमान ने उन्हें अपने हाथों से बेहद स्वादिष्ट ‘भाऊची भेल’ (Bhauchi Bhel) सर्व की. महाराष्ट्र में भेल एक बहुत ही लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, और सलमान का इसे अपने मेहमानों के लिए पेश करना यह दिखाता है कि वह अपनी जड़ों से कितने जुड़े हुए हैं.

जेनेलिया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट में लिखा “सलमान खान जैसा कोई नहीं है! वह आपको घर जैसा महसूस कराने और स्पेशल फील कराने के लिए अपने रास्ते से हटकर कोशिश करते हैं. इस बार उन्होंने हमें बेहद लजीज ‘भाऊंची भेळ’ खिलाई. सलमान, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं!”

फैंस का जीता दिल

सोशल मीडिया पर जैसे ही जेनेलिया का यह पोस्ट सामने आया, फैंस सलमान खान की सादगी के कायल हो गए. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि यही वजह है कि सलमान को ‘सबका भाईजान’ कहा जाता है. चाहे कोई बड़ा स्टार हो या उनके घर काम करने वाला स्टाफ, सलमान हर किसी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं.

देखा जाए तो सलमान खान की लाइफस्टाइल भले ही लग्जरी से भरी हो, लेकिन उनकी पसंद हमेशा से ही देसी रही है. कभी वह साइकिल चलाते नजर आते हैं, तो कभी जमीन पर बैठकर खाना खाते है.

ये भी पढ़ें: बॉर्डर 2 के फैंस के लिए खुशखबरी: मेकर्स ने रिलीज किया ‘घर कब आओगे’ गाने का टीजर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read