मनोरंजन

Tamanna Bhatia से ब्रेकअप की खबरों के बीच Vijay Verma ने रिलेशनशिप पर कहा कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Tamanna Bhatia and Vijay Verma: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया काफी दीनों से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. लंबे समय तक इस मामले को लेकर चुप्पी साधे रहने के बाद हाल ही में विजय ने मुंबई में एक इवेंट के दौरान रिश्तों को लेकर अपनी बात रखी. तमन्ना से ब्रेकअप के कुछ दिनों बाद उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा?

रिश्तों को आइसक्रीम की तरह एंजॉय करें- विजय वर्मा

एक्टर विजय ने रिलेशनशिप्स की तुलना आइसक्रीम से करते हुए कहा कि जैसे आइसक्रीम का अलग-अलग टेस्ट होता है, वैसे ही रिलेशनशिप्स में भी कई इमोशन्स होते हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर आप रिलेशनशिप को आइसक्रीम की तरह एन्जॉय करेंगे, तो आप खुश रहेंगे. जो भी फ्लेवर आए, उसे अपनाएं और आगे बढ़ें’. इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि तमन्ना और विजय ने 2-3 साल तक एक दूसरे को डेट करनेव के बाद अलग होने का फैसला किया है.

डेटिंग के 2 साल बाद अलग हुए दोनों

इस महीने की शुरुआत में, खबर आई कि तमन्ना और विजय ने अपने दो साल के रिश्ते को खत्म कर दिया है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आधिकारिक तौर पर ब्रेकअप के बारे में बात नहीं की है, लेकिन अफवाहें फैल रही हैं, कि इस जोड़े ने इसे खत्म कर दिया है. कपल से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक जोड़े के रूप में कुछ सप्ताह पहले अलग हो गए, लेकिन वे अच्छे दोस्त बने रहने की योजना बना रहे हैं. दोनों अपने-अपने शेड्यूल में कड़ी मेहनत कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: L2 Empuraan Collection: सिनेमा के लिए ऐतिहासिक बनी ‘एल2: एम्पुरान’, पहले दिन की कमाई के तोड़ा सारे रिकॉर्ड

2023 में हुई दोनों के रिश्तों की शुरुआत

विजय और तमन्ना ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दी जब उन्हें पहली बार 2023 में नए साल की पार्टी में एक साथ देखा गया था. जैसे-जैसे यह जोड़ा एक साथ सार्वजनिक रूप से सामने आया, अटकलें बढ़ती गईं और आखिरकार उन्होंने “लस्ट स्टोरीज 2” के प्रचार के दौरान अपने रिश्ते की पुष्टि की. तब से, उन्हें अक्सर इवेंट्स, मूवी स्क्रीनिंग, डेट नाइट्स और विभिन्न सामाजिक समारोहों में एक साथ देखा जाता है. साल 2024 में तमन्ना ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया जब उन्होंने विजय को अपना “हैप्पी प्लेस” बताया. इसके तुरंत बाद, विजय ने भी कई इंटरव्यू में तमन्ना के लिए अपने प्यार का इजहार किया.

होली पार्टी में भी किया था अकेले एंजॉय

उनके ब्रेकअप की खबरों से उनके फैंस को भी बडा झटका लगा था. हालांकि, ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि तमन्ना शादी करना चाहती थी, लेकिन विजय इसके पक्ष में नहीं थे. रवीना टंडन की होली पार्टी में भी दोनों को अलग-अलग एंजॉय करते हुए देखा गया था. बता दें, इस वक्त दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सपा का ‘जन-मन’ मायावती को लगा ‘धन-मन’, बोलीं- थोथा चना बाजे घना

Mayawati On SP Manifesto: समाजवादी पार्टी के 'जन-मन का घोषणापत्र' जारी होते ही मायावती ने…

1 minute ago

‘योगी नहीं तो यूपी नहीं…’ अचानक योगी-योगी करने लगे संजय राउत, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

Sanjay Raut On Yogi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ…

15 minutes ago

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

20 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

1 hour ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

1 hour ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

1 hour ago