Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कहीं तेज हवाएं जल रही हैं तो कहीं गर्मी सितम ढाह रहा है. आम लोगों को अभी से दिन के समय घर से बाहर कदम रखने पर सौ बार सोचना पड़ रहा है. इसके पीछे सबसे मुख्य वजह तेज धूप है. यूपी के अधिकतर इलाकों में गर्मी का असर दिखने लगा है. दो दिन से चल रही ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है.
लेकिन यह राहत भी यूपी के लोगों को केवल आज भर के मिलने वाली है इसके बाद कल से वापस यूपी में गर्मी का असर दिखेगा. बीते दिनों पंखे के सहारे काम चल रहा था, लेकिन अब आने वाले दिनों में कूलर की आवश्यकता पड़ने लगेगी. स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में यूपी की गर्मी में कूलर और एसी भी फेल हो जाएंगे. लोगों को अप्रैल के महीने में मई-जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल की शुरुआत गर्म और शुष्क मौसम के साथ होने वाली है.
जहां यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में तेज हवाओं का दौर जारी है. वहीं प्रयागराज और हमीरपुर में लू जैसी स्थिति बनी हुई है. यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है. इन दोनों जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इसी को देखते हुए आगामी दिनों में यूपी के मौसम और गर्मी का अंदेशा लगाया जा सकता है. गर्मी से लोगों को पसीने छूटने लगे हैं. ऐसे में आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम का हाल.
यूपी के कई जिलों में सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने लगी है. बीते कुछ दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को इन हवाओं से राहत मिलने लगी है. इससे तापमान पर भी असर देखने को मिला है. गाजियाबाद-नोएडा समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है. तेज हवाओं से यहां मौसम सुहावना बना हुआ है. बता दें कि यूपी के अधिकांश जिलों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. बीच-बीच में कभी 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के हवाओं के झोंके आ रहे हैं. धूल भरी हवा चलने की भी संभावना जताई जा रही है. लेकिन आने वाले दिनों में फिर यूपी का मौसम बदलेगा और तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: भूकंप प्रभावित म्यांमार के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री: तैयार भोजन, टेंट और स्लीपिंग बैग समेत जरूरी सामान
यूपी में मार्च के महीने में ही आसमान से आग बरसने लगी है. ऐसे में लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यूपी का सबसे गर्म जिला कानपुर और प्रयागराज रहा. यहां अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा लखनऊ, नोएडा, वाराणसी, आगरा में भी आसमान से आग बरसती रही. वहीं, बुलंदशहर सबसे कम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा. बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान यूपी के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है.
दिल्ली से सटे पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद जैसे जिलों में भी तेज हवा और कड़कड़ाती धूप का कहर देखा जाएगा. पूर्वांचल में गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर जैसे जिलों में भी देखने को मिलेगी. यहां भी लोगों को तपती धूप और तेज रफ्तार हवा का सामना करना पड़ सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…