मनोरंजन

वानखेड़े में टीम इंडिया की जीत का जश्न: राहा को गोद में लेकर झूम उठे रणबीर-आलिया, माही के नए लुक ने लूटी महफिल

T20 World Cup: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में कल रात जो मंजर था, उसे क्रिकेट प्रेमी शायद ही कभी भूल पाएंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले ने न केवल मैदान पर रोमांच की सारी हदें पार कर दीं, बल्कि स्टैंड्स में बैठे सितारों ने भी इस शाम को यादगार बना दिया. टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर बस टीम इंडिया और इन फिल्मी सितारों के ही चर्चे हैं.

राहा के साथ पहुंचे रणबीर-आलिया

मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात हो रही थी, तो वहीं स्टैंड्स में ‘पावर कपल’ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी नन्हीं परी राहा कपूर के साथ टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते दिखे. खास बात यह रही कि रणबीर और राहा दोनों ही टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए, जिसे देख फैंस निहाल हो गए.

जब भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे थे, तब रणबीर और आलिया भी अपनी सीट से उठकर झूमते और तालियां बजाते दिखे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इस फैमिली की बॉन्डिंग और क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी साफ झलक रही है.

अनिल कपूर और वरुण धवन की मस्ती

वानखेड़े की इस रौनक में बॉलीवुड के ‘एवरग्रीन’ स्टार अनिल कपूर और वरुण धवन ने भी चार चांद लगा दिए. हाल ही में अपनी फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर चर्चा में रहे अनिल कपूर काफी जोश में दिखे. उनके साथ वरुण धवन भी मैच का पूरा लुत्फ उठाते नजर आए. इन दोनों सितारों के साथ रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भी मौजूद थीं, जो भारतीय टीम के हर अच्छे शॉट पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रही थीं. अनिल और वरुण की जुगलबंदी ने स्टैंड्स का माहौल और भी खुशनुमा बना दिया था.

ये भी पढ़ें- अलग जाति में शादी से लेकर मां-बाप पर टॉर्चर के आरोप तक! आखिर क्या है यूट्यूबर अनुराग डोभाल का पूरा विवाद?

धोनी का नया लुक

सिर्फ फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गज भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैच देखने पहुंचे थे. माही का नया लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं.

मैच खत्म होने के बाद जब भारत की जीत पक्की हुई, तो धोनी और रोहित शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दोनों दिग्गजों के जश्न मनाने का वीडियो देख फैंस भावुक हो गए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

37 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago