UK07 Rider Anurag Dobhal emotional video: सोशल मीडिया और रियलिटी टीवी के चर्चित नाम अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया UK07 राइडर के नाम से जानती है, ने एक बेहद चौंकाने वाला और भावुक वीडियो जारी किया है. बिग बॉस 17 के पूर्व प्रतियोगी अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगभग दो घंटे लंबा व्लॉग अपलोड किया, जिसमें उन्होंने फूट-फूटकर रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई. बता दें कि वीडियो को उन्होंने अपना “आखिरी मैसेज” बताते हुए शेयर किया है.
कौन हैं अनुराग डोभाल?(UK07 Rider)
दरअसल अनुराग डोभाल एक लोकप्रिय यूट्यूबर, व्लॉगर और बाइक राइडर हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं और बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई. वे अपनी बाइक राइडिंग वीडियोज, लाइफस्टाइल कंटेंट और रोमांटिक व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं. पिछले साल अप्रैल में उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका से इंटर-कास्ट मैरिज की थी. सितंबर में दोनों ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी और एक बेटे का जन्म भी हुआ था.
पत्नी रितिका पर क्या आरोप लगाए?
वीडियो में अनुराग ने दावा किया कि इंटर-कास्ट मैरिज के कारण उन्हें पिछले कई महीनों से अपने ही परिवार की ओर से मानसिक प्रताड़ना और टॉर्चर का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने पत्नी रितिका पर भी गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि रितिका ने उनका साथ छोड़ दिया है और दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया है. उन्होंने रितिका को संबोधित करते हुए कहा कि रितिका कई लोगों ने तुम पर असर डाला और तुमसे झूठ बोला, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और तुम्हारे लिए सब कुछ किया, लेकिन तुमने दूसरों पर भरोसा किया, उनकी बातों पर यकीन किया, गलत फैसले लिए और मुझे छोड़ दिया.
अपने परिवार पर क्या आरोप लगाए?
अनुराग ने वीडियो में एक डरावना खुलासा किया कि इस प्रताड़ना ने उन्हें आत्महत्या की कगार पर पहुंचा दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने एक दिन पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश की थी, लेकिन मैं हिम्मत नहीं जुटा पाया. अनुराग ने सीधे तौर पर अपने परिवार को अपनी संभावित मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मम्मी, पापा, कलाम (भाई) और श्रेया मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं. मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है. मैं बहुत डिप्रेशन में हूं और मुझे नहीं पता कि इस फीलिंग को कैसे खत्म करूं.
रोते बिलखते सुनाई भावुक आपबीती
वीडियो में अनुराग ने बचपन में ब्रेन ट्यूमर से जंग, पढ़ाई के लिए परिवार के भारी दबाव और सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाने जैसे शुरुआती संघर्षों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों से न कुछ खाया है और न सो पाए हैं, जिससे उन्हें लग रहा है कि वे मानसिक संतुलन खो रहे हैं. उन्होंने किसी व्यक्ति को अपना वकील बताते हुए कड़ा निर्देश दिया कि उन्हें मत छोड़ना.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


