कियारा आडवाणी
Kiara Advani: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी जल्द ही मां बनने वाली हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया था. 28 फरवरी को कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री के तमाम सितारे उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ देने लगे. लेकिन अब खबर आ रही है एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते एक बड़ी फिल्म को ठुकरा दिया है जिसका निर्देशन बॉलीवुड के ऑल राउंडर फरहान अख्तर कर रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे की वजह?
जहाँ एक तरफ कियारा अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर खबरें हैं कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘डॉन 3’ से खुद को अलग कर लिया है. फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं और पहले चर्चा थी कि कियारा इसमें फीमेल लीड का किरदार निभाने वाली हैं. लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया है ताकि वे इस खास समय में खुद की सेहत और अपने आने वाले बच्चे पर ध्यान दे सके.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा और ‘डॉन 3’ के मेकर्स के बीच इस विषय पर बातचीत हुई और दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया. अभिनेत्री इस दौरान किसी भी तरह का तनाव या जोखिम नहीं लेना चाहतीं, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है. हालांकि, कियारा इस समय अपनी पहले से चल रही फिल्मों ‘टॉक्सिक’ और ‘वॉर 2’ की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं. उम्मीद की जा रही है कि ये उनकी प्रेग्नेंसी से पहले की आखिरी फिल्में होंगी, जिसके बाद वे कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Ranya Rao: 14.8 किलो सोना बेल्ट-जैकेट में छिपा लाईं ये कन्नड़ एक्ट्रेस, बेंगलुरू में गिरफ्तार; करोड़ों की नकदी जब्त
28 फरवरी को कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वे छोटे से बेबी सॉक्स पकड़े नजर आए. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था – “हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत तोहफा, जल्द ही आ रहा है!” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें बधाइयाँ देना शुरू कर दिया. उनकी प्रेग्नेंसी की खबर पर बॉलीवुड सितारे हुमा कुरैशी, राशी खन्ना, शरवरी वाघ, अकांक्षा रंजन कपूर सहित कई सेलेब्स ने बधाई दी. वहीं, फैंस भी लगातार इस कपल पर प्यार बरसा रहे हैं.
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी. यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे. शादी के दो साल बाद दोनों ने अपनी फैमिली बढ़ाने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की. अब फैंस बेसब्री से कियारा और सिद्धार्थ के बेबी का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…