मनोरंजन

बॉर्डर 2 के फैंस के लिए खुशखबरी: मेकर्स ने रिलीज किया ‘घर कब आओगे’ गाने का टीजर

फिल्म ‘Border 2’ को लेकर सभी दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म का गाना रीलिज कर मेकर्स ने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है. ‘घर कब आओगे’ के इस नए वर्जन के टीजर को मेकर्स ने सोमवार को रिलीज किया, जिसने फैंस की यादों को एक बार पिर ताजा कर दिया.

कौन है इस नए वर्जन का लेखक?

‘घर कब आओगे’ के नए वर्जन को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है और अनु मलिक के संगीत को म्यूजिक कंपोजर मिथुन ने नए तरीके से पेश किया है. गाने में ‘बॉर्डर’ की आइकॉनिक धुन का इस्तेमाल किया है, जो आज भी इमोशनल होने पर मजबूर कर रही है, लेकिन नए वर्जन में सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाज का जादू देखने को मिल रहा है, जबकि पहला आइकॉनिक गाना रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम की आवाज में था और अनु मलिक ने अपने शानदार म्यूजिक से गाने में जान डाल दी थी.

गीत में किस-किस की आवाज?

सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाज सुनने के बाद ही फैंस पूरा गाना सुनने के लिए एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने तारीफ कर लिखा, “सोनू निगम और अरिजीत की आवाज सभी जॉनर को सूट करती है. इस बार कमाल ही होने वाला है और अब इंतजार करना मुश्किल हो रहा है.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “सोनू निगम सर ऑल टाइम लीजेंड हैं और इस गाने की आत्मा भी. कब रिलीज होगा पूरा गाना?

लंबे इंतजार और तड़प को करता बयां

2 जनवरी 2026 को राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला-तनोट के पास एक खास इवेंट में गाने को लॉन्च किया जाएगा. ये गाना फिल्म के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि ‘घर कब आओगे’ गाने के बिना सीमा पर तैनात सैनिकों के लंबे इंतजार और तड़प को बयां कर पाना मुश्किल है.

पहले गाने में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना के घर से जुड़ी हर कहानी को दिखाया गया था, जिसमें मां की ममता, प्रेमिका का प्यार और परिवार से दूर रहने का गम छिपा था. अब एक बार फिर वहीं तड़प, प्रेम और ममता का मेल सुनने को मिलने वाला है.

फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: किन अभिनेत्रियों ने इस साल पर्दे पर बिखेरा जादू? जिनके किरदारो का चला सिक्का

-भारत एक्सप्रेस

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago