Balrampur MDM Scam: राहुल रतन/बलरामपुर। देश को कुपोषण और गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए सरकारें मध्यान भोजन की स्कीम चलाती हैं. इससे जाहिर है कि देश में शिक्षा का स्तर बदल रहा है. हालांकि, कई लोग इसमें भी डांका डालने से बाज नहीं आते हैं. कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में इसी तरह का घोटाला सामने आया था. अब बलरामपुर में बच्चों के निवाले पर डाका डालने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है.
मध्यान्ह भोजन योजना यानी MDM में हुए 11 करोड़ रुपये के महाघोटाले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसी के साथ अब तक कुल 7 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, जबकि 37 नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.
यह मामला 11 करोड़ रुपये से ज्यादा के उस घोटाले का है, जिसने बलरामपुर के बेसिक शिक्षा विभाग की नींव हिला दी है. आरोप है कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलीभगत कर सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी की और मिड-डे मील का करोड़ों रुपया डकार गए. मामले का खुलासा तब हुआ जब बीएसए शुभम शुक्ला ने गहन जांच की और फिरोज अहमद खान समेत 44 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई.
इसी कड़ी में कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों साहेब राम और दानिश को विजलीपुर बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है. इससे पहले 27 नवंबर को मुख्य आरोपी डीसी एमडीएम फिरोज अहमद खान समेत 5 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. यानी अब तक इस महाघोटाले में कुल 7 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें: नरसपुरम की लेस कला पर फिदा हुए पीएम मोदी, CM नायडू ने कहा ‘शुक्रिया’
पुलिस (Balrampur Police) के अनुसार, इससे पहले 27 नवंबर 2025 को इस बहुचर्चित घोटाले में फिरोज अहमद, नसीम अहमद, अशोक कुमार गुप्ता, अहमदुल कादरी और मलिक मुन्नवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यानी अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं. फिलहाल पुलिस की जांच तेज़ी से जारी है और अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना ही रसूखदार क्यों न हो.
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…