Border 2 Trailer: 90 के दशक में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का वो जादू आज भी हर हिंदुस्तानी के जहन में जिंदा है. अब सालों बाद, उसी गौरव और जोश को वापस लाने के लिए ‘बॉर्डर 2’ की ट्रेलर हमारे सामने है. 3 मिनट 35 सेकंड का यह वीडियो महज एक ट्रेलर नहीं, बल्कि देशभक्ति के जज्बे का एक सैलाब है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है.
ट्रेलर की शुरुआत होती है युद्ध के उन विशाल दृश्यों से जिन्हें देखकर आपकी पलकें नहीं झपकेंगी. कहीं सेना की टुकड़ियां आगे बढ़ रही हैं, तो कहीं समंदर की लहरों पर नौसेना का दबदबा दिख रहा है. इस बार फिल्म में नया तड़का लगाया है दिलजीत दोसांझ ने. हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स में दिलजीत का अंदाज़ एकदम नया और प्रभावशाली लग रहा है.
लेकिन, असली महफ़िल तो तब लुटती है जब पर्दे पर सनी देओल की एंट्री होती है. वही भारी आवाज़, वही बुलंद शख्सियत और वही डायलॉग डिलिवरी जो थिएटर में सीटियां बजाने पर मजबूर कर देती है. ट्रेलर के एक हिस्से में सनी देओल फोन उठाकर पाकिस्तानी दुश्मन को जो चेतावनी देते हैं, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वो कहते हैं, “हमें क्या हराओगे… अरे तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं.” यह डायलॉग सोशल मीडिया पर मीम्स से लेकर चर्चाओं तक, हर जगह छाया हुआ है.
फिल्म सिर्फ गोलियों और धमाकों के बारे में नहीं है. ट्रेलर में जवानों की निजी ज़िंदगी, उनके परिवार के साथ हंसी-मज़ाक के पल और घर वापस लौटने के उन अधूरे वादों को भी ख़ूबसूरती से दिखाया गया है. मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा की मौजूदगी यह अहसास दिलाती है कि बॉर्डर पर लड़ने वाला हर जवान अपने पीछे एक पूरा संसार छोड़कर जाता है. उनकी भावनाओं और संघर्ष को भी इस बार बड़ी स्क्रीन पर जगह दी गई है.
गुलशन कुमार, टी-सीरीज और जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. जिस तरह से ट्रेलर को रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे साफ है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. 23 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली ‘बॉर्डर 2’ यकीनन हर भारतीय के दिल में वही पुराना ‘बॉर्डर’ वाला जोश भर देगी.
ये भी पढ़ें- ‘बेटा ऐसा मत करो…’ वोट देने पहुंचे अक्षय कुमार से लड़की ने मांगी मदद, एक्टर का जवाब हुआ वायरल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…