Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Border 2 Trailer : ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर; सनी देओल के डायलॉग और दिलजीत का एक्शन, रोंगटे खड़े कर देने वाली है ये झलक

90 के दशक की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का जोश एक बार फिर लौट आया है. ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर देशभक्ति, जज्बात और हाई-ऑक्टेन एक्शन का ऐसा संगम है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

Border 2 Trailer: 90 के दशक में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का वो जादू आज भी हर हिंदुस्तानी के जहन में जिंदा है. अब सालों बाद, उसी गौरव और जोश को वापस लाने के लिए ‘बॉर्डर 2’ की ट्रेलर हमारे सामने है. 3 मिनट 35 सेकंड का यह वीडियो महज एक ट्रेलर नहीं, बल्कि देशभक्ति के जज्बे का एक सैलाब है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है.

सनी पाजी का वही पुराना अंदाज़

ट्रेलर की शुरुआत होती है युद्ध के उन विशाल दृश्यों से जिन्हें देखकर आपकी पलकें नहीं झपकेंगी. कहीं सेना की टुकड़ियां आगे बढ़ रही हैं, तो कहीं समंदर की लहरों पर नौसेना का दबदबा दिख रहा है. इस बार फिल्म में नया तड़का लगाया है दिलजीत दोसांझ ने. हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स में दिलजीत का अंदाज़ एकदम नया और प्रभावशाली लग रहा है.

लेकिन, असली महफ़िल तो तब लुटती है जब पर्दे पर सनी देओल की एंट्री होती है. वही भारी आवाज़, वही बुलंद शख्सियत और वही डायलॉग डिलिवरी जो थिएटर में सीटियां बजाने पर मजबूर कर देती है. ट्रेलर के एक हिस्से में सनी देओल फोन उठाकर पाकिस्तानी दुश्मन को जो चेतावनी देते हैं, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वो कहते हैं, “हमें क्या हराओगे… अरे तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं.” यह डायलॉग सोशल मीडिया पर मीम्स से लेकर चर्चाओं तक, हर जगह छाया हुआ है.

जज्बातों की कहानी है ‘बॉर्डर 2’

फिल्म सिर्फ गोलियों और धमाकों के बारे में नहीं है. ट्रेलर में जवानों की निजी ज़िंदगी, उनके परिवार के साथ हंसी-मज़ाक के पल और घर वापस लौटने के उन अधूरे वादों को भी ख़ूबसूरती से दिखाया गया है. मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा की मौजूदगी यह अहसास दिलाती है कि बॉर्डर पर लड़ने वाला हर जवान अपने पीछे एक पूरा संसार छोड़कर जाता है. उनकी भावनाओं और संघर्ष को भी इस बार बड़ी स्क्रीन पर जगह दी गई है.

टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स का मेगा प्रोजेक्ट

गुलशन कुमार, टी-सीरीज और जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. जिस तरह से ट्रेलर को रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे साफ है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. 23 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली ‘बॉर्डर 2’ यकीनन हर भारतीय के दिल में वही पुराना ‘बॉर्डर’ वाला जोश भर देगी.

ये भी पढ़ें-  ‘बेटा ऐसा मत करो…’ वोट देने पहुंचे अक्षय कुमार से लड़की ने मांगी मदद, एक्टर का जवाब हुआ वायरल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital