मनोरंजन

रेसिंग देखने लंदन पहुंचे सीएम विजय, तृषा कृष्णन के साथ वायरल हुआ वीडियो; जानिए ट्रैक पर किसे देखकर दौड़ पड़े सुपरस्टार

CM Vijay and Trisha in London: यूके के मशहूर सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट पर इन दिनों तमिल सिनेमा के सुपरस्टार ‘थला’ अजित कुमार अपनी रेसिंग कमिटमेंट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं. लेकिन इस बीच वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. सर्किट पर उस वक्त फैंस और कैमरों की निगाहें ठहर गईं जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और जाने-माने एक्टर विजय अचानक वहां पहुंच गए.

अजित को देखते ही दौड़े पड़े विजय

वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही विजय सिल्वरस्टोन सर्किट पर पहुंचे, उन्होंने सीधे एक्टर अजित कुमार की तरफ दौड़ लगा दी. इसके बाद दोनों दिग्गज स्टार्स ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया. फिल्मी दुनिया के इन दो दिग्गजों का यह प्यारा और सहज अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और यह क्लिप इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है.

सेलिब्रिटीज का जमावड़ा

यह वीकेंड सिर्फ अजित की रेस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई जाने-माने चेहरे भी इस रोमांच का हिस्सा बनने पहुंचे. मशहूर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार और तृषा कृष्णन ने लंदन से इस इवेंट की कई अपडेट्स और तस्वीरें शेयर की हैं. राधिका ने तृषा के साथ एक खूबसूरत सेल्फी साझा करते हुए लिखा कि लंदन में तृषा से मुलाकात हुई और साथ ही उन्होंने ट्रैक पर उतरने जा रहे ‘थला’ अजित को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. राधिका ने सर्किट से अजित के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अजित के फोकस, सादगी और उनके समर्पण की जमकर तारीफ की. इसके अलावा, तृषा को भी रेसिंग सर्किट पर स्पॉट किया गया, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

रेसिंग ट्रैक पर उतरेंगे अजित

अपनी फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अजित कुमार मोटरस्पोर्ट्स के प्रति अपने जुनून के लिए भी जाने जाते हैं. इस बार वह सिल्वरस्टोन राउंड में फ्रेंच ड्राइवर रोमेन वोज़्नियाक के साथ ‘अजित रेडएंट बाय विराज’ टीम के तहत LMP3 प्रो/एम कैटेगरी में रेस कर रहे हैं. इसके अलावा, इस ग्रिड पर एक ऑल-इंडियन जोड़ी भी आकर्षण का केंद्र है, जिसमें पूर्व फॉर्मूला वन ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन और आदित्य पटेल ‘अजित रेडएंट रेसिंग’ के लिए मैदान में उतरेंगे.

खास मेहमान बने मुख्यमंत्री विजय

इवेंट के आयोजकों ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि विजय इस प्रतिष्ठित रेस के दौरान एक स्पेशल गेस्ट के रूप में मौजूद रहेंगे और भारतीय ड्राइवरों का हौसला बढ़ाएंगे. इस मुलाकात को लेकर अजित ने भी खुशी जताई और कहा कि वह और विजय पिछले 34 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में साथ काम करते आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पहला वीकेंड का वार रहा मजेदार, सलमान ने लगाई सुस्त कंटेस्टेंट्स की क्लास

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

5 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

6 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago