मनोरंजन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को झटका, ‘माधवन बॉब’ फेम तमिल अभिनेता कृष्णमूर्ति का 71 साल की आयु में निधन

Madhavan Bob Death: तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता और हास्य कलाकार एस. कृष्णमूर्ति का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्हें ‘माधवन बॉब’ के नाम से भी जाना जाता था. कैंसर से पीड़ित अभिनेता ने 2 अगस्त को अपने चेन्नई, अडयार स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन से तमिल फिल्म उद्योग और प्रशंसक काफी दुखी हैं.

संगीत से शुरुआत, फिर कॉमेडी में छा गए

माधवन बॉब का जन्म 19 अक्टूबर 1953 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक संगीतकार के रूप में की और बाद में अभिनय में कदम रखा. अपने कॉमेडी के अनोखे अंदाज, हाव-भाव और आंखों की अभिव्यक्ति के लिए मशहूर बॉब ने तमिल सिनेमा में सहायक भूमिकाओं में अपनी खास पहचान बनाई. उनकी प्रेरणा दिग्गज कॉमेडी एक्टर काका राधाकृष्णन थे. उनके फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में बालू महेंद्रा की फिल्म ‘नींगल केट्टवई’ से हुई, लेकिन उनकी पहली प्रमुख फिल्म ‘वानमे एल्लई’ थी.

700 से अधिक फिल्मों में निभाए किरदार

माधवन बॉब ने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘थेनाली’ (डायमंड बाबू), ‘पम्मल के. संबंदम’, ‘फ्रेंड्स’ (मैनेजर सुंदरेश्वरन) और ‘साथी लीलावती’ जैसी फिल्में शामिल हैं. वह रजनीकांत, कमल हासन, अजित कुमार, सूर्या और विजय जैसे सितारों के साथ काम कर चुके हैं. उनके कॉमेडी का तरीका दर्शकों को खासा पसंद आता था, जो गंभीर थीम वाली फिल्मों में भी मजेदार टच देते थे. वह तमिल के साथ ही दो मलयालम और एक हिंदी फिल्म में भी काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट और एक्टर Kalabhavan Navas का निधन, होटल के कमरे में मिले बेहोश

संगीत में भी गहरी रुचि

संगीत के क्षेत्र में भी माधवन बॉब का योगदान उल्लेखनीय रहा. उन्होंने विक्कु विनायकरम और हरिहर शर्मा जैसे गुरुओं से पश्चिमी शास्त्रीय और कर्नाटक संगीत की शिक्षा ली थी. वह सन टीवी के लोकप्रिय शो ‘असथापोवथु यारु’ में जज के रूप में भी नजर आए थे.

प्रभुदेवा ने जताया शोक

माधवन बॉब के निधन से आहत अभिनेता, डांसर प्रभुदेवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “उनकी मौजूदगी सेट पर हमेशा खुशी लाती थी. हमने कई बार स्क्रीन शेयर की, वह हंसमुख, विनम्र और शानदार इंसान थे. माहौल खुशनुमा रखते थे. उनके परिवार के प्रति संवेदना. उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा.”उनके परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

39 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

50 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

54 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

1 hour ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

1 hour ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

1 hour ago