Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट और एक्टर Kalabhavan Navas का निधन, होटल के कमरे में मिले बेहोश

मलयालम फिल्मों के अभिनेता और प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास का शुक्रवार शाम को निधन हो गया. वे कोच्चि में शूटिंग के लिए रुके थे, जहां होटल के कमरे में बेहोश पाए गए.

Kalabhavan Navas

Kalabhavan Navas: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. जाने-माने मिमिक्री आर्टिस्ट और अभिनेता कलाभवन नवास का शुक्रवार 1 अगस्त की शाम अचानक निधन हो गया. 52 वर्षीय नवास को कोच्चि के चोट्टानिकारा इलाके में एक होटल के कमरे में बेहोश पाया गया, जहां वे फिल्म शूटिंग के सिलसिले में ठहरे हुए थे.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नवास जिस होटल में ठहरे थे, वहां उन्हें 1 अगस्त को शाम तक चेकआउट करना था. जब वे तय समय पर रिसेप्शन पर नहीं पहुंचे, तो होटल के कर्मचारियों को शक हुआ.

ऊपर जाकर देखा गया तो नवास अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़े थे. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस का कहना है कि नवास की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट हो सकता है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी. उनके कमरे से कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है. पोस्टमार्टम शनिवार, 2 अगस्त को कलामस्सेरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा. इस वक्त उनका पार्थिव शरीर छोटानिक्करा के एसडी टाटा अस्पताल में रखा गया है, जहां से बाद में परिजनों को सौंपा जाएगा.

1995 में की करियर की शुरूआत

कलाभवन नवास ने साल 1995 में फिल्म ‘चैथन्याम’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘मीनाक्षी कल्याणम’, ‘जूनियर मैंड्रेक’, ‘चंदामामा’, ‘अम्मा अम्मायम्मा’ जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया. वे न सिर्फ फिल्मों में बल्कि टीवी सीरियल्स और स्टेज शोज में भी काफी एक्टिव रहे. एक्टिंग के साथ-साथ वे एक बेहतरीन सिंगर और मिमिक्री आर्टिस्ट भी थे.

बता दें कि नवास ने साल 2002 में शादी की थी. उनके परिवार में अब पत्नी और तीन बच्चे हैं. उनका अचानक इस तरह चले जाना मलयालम इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा है. इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

ये भी पढ़ें- नायक हो या खलनायक, हर किरदार में कमाल थे सिने जगत के ‘कमल’, रणबीर कपूर से भी है खास रिश्ता

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital