दुनिया

रूसी रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा, कहा- हमने 41 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

Russia Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने चार घंटे से भी कम समय में यूक्रेन के 41 ड्रोन नष्ट कर मार गिराए. ये ड्रोन शनिवार शाम 8 बजे से रात 11:25 बजे (मॉस्को के समयानुसार) के बीच रूस के कई इलाकों में देखे गए और उन्हें तत्परता से जवाब देते हुए गिरा दिया गया.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सभी ड्रोन को रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने समय पर पहचान कर नष्ट किया. इन हमलों में किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हाल ही में यूक्रेनी हमलों में आम लोगों पर हो रहे हमलों को लेकर रूस ने गंभीर चिंता जताई है.

रूस का यूक्रेन पर आरोप

गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया. रूस के अनुसार, बीते एक हफ्ते में गोलाबारी और ड्रोन हमलों में 7 लोगों की मौत हुई है और 120 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें 11 बच्चे भी शामिल हैं.

रूसी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा ?

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बताया कि,

“16 जुलाई को स्मोरोदिनो गांव में एक महिला की मौत हो गई जब दुश्मन ड्रोन ने उसके घर पर हमला किया. नोवोस्त्रोएवका-पेर्वाया गांव में एक ड्रोन ने खेत में काम कर रहे कंबाइन हार्वेस्टर पर हमला किया, जिससे ड्राइवर घायल हो गया. प्रित्सेपिलोवका और नोवाया तावोलझांका गांवों में ड्रोन हमलों में तीन लोग घायल हुए. 17 से 22 जुलाई के बीच ड्रोन से पांच पैसेंजर कारों पर हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और छह अन्य घायल हुए.

इसे भी पढ़ें- 5.1 तीव्रता के भूकंप से दहला पाकिस्तान, 24 घंटे में दूसरा झटका

वहीं उन्होंने आगे बताया कि 20 जुलाई को शेबेकिनो शहर में गोलाबारी और ड्रोन हमले में दो लोग घायल हुए, जबकि तोगोबियेवका गांव में एक महिला को चोट आई. 22 जुलाई को इलैक-पेनकोवका गांव में एक गोले से एक रिहायशी मकान पूरी तरह नष्ट हो गया, जिसमें एक महिला और दो किशोर घायल हुए. जखारोवा ने कहा कि यूक्रेनी सेना बार-बार आम रूसी नागरिकों को निशाना बना रही है, जो सिर्फ अपने रोजमर्रा के कामों में लगे रहते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago