सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘कूली’ का फैन्स और सिनेमा लवर के बीच भयंकर बज़ बना है. वाजीब भी है, आखिरकार पहली बार रजनीकांत और एक्शन थ्रीलर फिल्मों के जादूगर डायरेक्टर लोकेश कनगराज एक साथ काम कर रहे हैं.
कूली (Coolie) मूवी के तगड़े बज़ की एक और वजह है इसकी कास्टिंग. फिल्म जाबड़ एक्टरों से सजी है. इसमें मास एक्टर नागार्जुन के साथ कन्नड़ सिनेमा के रियल स्टार उपेन्द्र भी हैं. इतना ही नहीं बॉलीवूड खान तिकड़ी में से एक खान मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान का भी जबरदस्त एक्शन पैक्ड कैमियो होने वाला है.
लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी कूली को 350-400 करोड़ के बड़े बजट से बनाया गया है. इसमें एक्टरों की फीस भी शामिल है. इसे सन पिक्चर्स प्रोड्युस कर रही है. आइये फिल्म में एक्टरों की फीस पर एक नज़र डालते हैं.
रजनीकांत (Rajnikant) फिल्म में देवा का रोल निभा रहे हैं. डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेगास्टार को कुली के लिए 200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस मिली.
खबर है कि इस फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ प्री-सेल के बाद मेकर्स ने उनकी 150 करोड़ रुपये की फीस को बढ़ाने का फैसला किया है.
आमिर खान (Aamir Khan) फिल्म ‘कुली’ में खूंखार गैंगस्टर दाहा के रोल में एक छोटा सा कैमियो करने वाले हैं. खबर है कि इस छोटे से किरदार के लिए को एक्टर को 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं.
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान ने कैमियो के लिए कोई फीस नहीं ली है.
तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन को रजनीकांत के साथ ‘कुली’ में देखने के लिए फैन्स बेताब हैं. कूली में साइमन की भूमिका के लिए नागार्जुन को पर 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं.
बाहुबली स्टार सत्यराज ने कुली में राजशेखर का किरदार निभाया है. इसके लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं.
कन्नड़ स्टार उपेंद्र, कुली में कलीशा के रूप में नज़र आएंगे. माना जा रहा है कि उनकी फीस 5 करोड़ रुपये होगी.
प्रीति की भूमिका निभा रही श्रुति हासन को कुली फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये मिले हैं.
इसके अलावा डायरेक्टर लोकेश कनगराज की बात करें तो उन्हें 50 करोड़ रुपये मिले हैं. बताया जा रहा है कि म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर को 15 करोड़ रुपये मिले हैं.
रजनीकांत की कुली 14 अगस्त को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से भिड़ेगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक धमाकेदार टक्कर होने की संभावना है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, ‘कुली’ ने प्री-सेल में 14 करोड़ रुपये की भारी कमाई की. वहीं अयान मुखर्जी की ‘वॉर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 2.08 करोड़ रुपये कमाए.
‘कुली’ के तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में लगभग 6 लाख टिकट बिके. रिपोर्ट के अनुसार, ब्लॉक सीटों के साथ यह संख्या लगभग 20 करोड़ रुपये है. ‘कुली’ रजनीकांत की 171वीं फिल्म है. इससे पहले उन्हें टीजे ज्ञानवेल निर्देशित ‘वेट्टाइयन’ में देखा गया था.
ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ में शाहरुख-सलमान नहीं बल्कि इस खूंखार विलेन की होगी धमाकेदार एंट्री! फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
-भारत एक्सप्रेस
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…